Skip to content
01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Assembly Election 2023: तो क्या CM भूपेश बघेल के भाषणों पर 15 दिन का लगेगा बैन
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Assembly Election 2023: तो क्या CM भूपेश बघेल के भाषणों पर 15 दिन का लगेगा बैन

12/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Assembly-Election-2023-So-will-there-be-a-ban-on-CM-Bhupesh-Baghels-speeches-for-15-days

सीएम बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल की गुंडों से तुलना करने को गुंडों का अपमान तक कह डाला था। इसी पर सियासत गरमाई है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है। यहां सत्ता पक्ष कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जमकर आरोप और प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। रायपुर में भाजपा के कद्दावार नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हमले के बाद एक-दूसरे पर खूब वार किए जा रहे है।

वहीं, इसी कड़ी में रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के भाषणों पर कम से कम 15 दिनों के लिए रोक लगा देनी चाहिए।

बृजमोहन ने कहा कि इसके लिए वे बाकायदा चुनाव आयोग से शिकायत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ वे मानहानि का केस करूंगा।

आपको बता दें कि बीते दिनों रायपुर में जनसंपर्क के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर कुछ युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने रायपुर सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया था।

इस मामले में जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया तो उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को कौन मार सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुंडे बृजमोहन अग्रवाल को क्या मारेंगे? सीएम बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल की गुंडों से तुलना करने को गुंडों का अपमान तक कह डाला था।

इस बयान के बाद बृजमोहन ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के बयान से काफी आहत हैं। वे उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग में शिकायत करके मुख्यमंत्री के भाषणों, वक्तव्यों पर कम से कम 15 दिन की रोक लगाए जाने की भी मांग करेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भरी दिवाली अंधेरे में डूबा VVIP विधानसभा क्षेत्र
Next: CG Election 2023: ‘देश में पहली बार ठेके पर हो रहा चुनाव, 17 नवंबर की वोटिंग के बाद होगा खुलासा’, जानें बड़ा मामला

Related Stories

Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026

You May Have Missed

Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026
Provide BSP Employees with a Minimum Monthly Incentive of 10,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम ₹10,000 दें मंथली इंसेंटिव

Azmat ali 31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.