Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023 : अरुण वोरा, मुकेश और निर्मल ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023 : अरुण वोरा, मुकेश और निर्मल ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म

26/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-Arun-Vora-Mukesh-and-Nirmal-filed-nomination-forms
  • दुर्ग से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप पाण्डेय ने भी आज अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग में भी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर जारी है। जिला कलेक्ट्रेट (Collectorate) पहुंचकर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल कर दिया। इसमें दुर्ग शहर, वैशाली नगर विधानसभा सीट के साथ ही अहिवारा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ने नामांकन फॉर्म जमा कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: BJP की चौथी लिस्ट जारी, डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के खिलाफ भी कैंडिडेट, पढ़ें खबर

गुरुवार को दुर्ग में कांग्रेस के तीन अधिकृत प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें दुर्ग शहर के वर्तमान विधानसभा और क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण वोरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : प्रेम  प्रकाश के रडार पर देवेंद्र, कहा-कांग्रेस सरकार में कानून व्यस्था ध्वस्त, अपराध, लूट, चोरी, खुलेआम गुंडागर्दी आम बात

भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और शहर के वैशाली नगर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने भी अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया।
इसी तरह दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, भिलाई चरोदा नगर निगम के महापौर और अहिवारा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल कोसरे से भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : देवेन्द्र यादव ने भरा नामांकन, BSP कर्मचारियों के बोनस, 50 ग्राम सोना पर BJP-BMS को लपेटा

साथ ही दुर्ग से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप पाण्डेय ने भी आज अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने शाम तक प्रत्याशी कलेक्टोरेट पहुँचते रहेंगे। फिलहाल प्रत्याशियों के पास नामांकन पत्र दाखिल करने 30 अक्टूबर तक समय दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023: पहले फेस में 07 नवंबर को 20 सीट पर वोटिंग, इतने कैंडिडेट ने खरीदा नामांकन फॉर्म, पढ़ें

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आगामी नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने है। प्रदेश में दो चरण में चुनाव सम्पन्न होगा। पहले चरण का चुनाव सात नवंबर को होगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में तमाम विधायकों का कटा टिकट, जानें किसे, कहां से मिला मौका

प्रदेश में प्रथम चरण में होने वाले निर्वाचन में बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सात जिलों जिसमें कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कोंडागांव जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस पर जूम मीटिंग, संजीवा रेड्‌डी ने डीपी का खटखटाया दरवाजा, हड़ताल की आई बात

साथ ही दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले की आठ विधानसभा में चुनाव होने है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95: हायर पेंशन की चिंता, EPFO का छुपा एजेंडा…! उठा सवालों का झंडा

इस तरह सात नवंबर को कुल 20 विधानसभा में चुनाव होने है। जबकि प्रदेश में दूसरी चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा। इस दिन दुर्ग संभाग की बची हुई 12 सीटों के साथ ही रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की कुल 70 सीटों को वोट डाले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: रमन सिंह कार नहीं, रखते हैं पिस्टल, 21 लाख का कर्ज भी, पढ़िए भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों के पास कितना है सोना-पैसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ.रेणु जोगी, ऋचा जोगी को मिला टिकट, रायपुर, बिलासपुर और भिलाई से ये मैदान में, पूर्व कांग्रेसी और Ex MLA को भी टिकट
Next: Chhattisgarh Assembly Election 2023: Durg आ रहे PM मोदी, जानें क्या है पूरा प्रोग्राम

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.