Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023: रमन सिंह कार नहीं, रखते हैं पिस्टल, 21 लाख का कर्ज भी, पढ़िए भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों के पास कितना है सोना-पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023: रमन सिंह कार नहीं, रखते हैं पिस्टल, 21 लाख का कर्ज भी, पढ़िए भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों के पास कितना है सोना-पैसा

23/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-Raman-Singh-does-not-have-a-car-keeps-a-pistol-also-has-a-loan-of-Rs-21-lakh-read-how-much-gold-and-money-the-stalwarts-of-BJP-and-Congress-have
  • 5 साल में कितनी बढ़ी डॉ.रमन सिंह और मो.अकबर की प्रॉपर्टी

अंशुल तिवारी, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण का चुनाव होना है। इसके लिए 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चली। इससे विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की चल, अचल संपत्ति सहित कैश, ज्वेलरीज का ब्यौरा भी सामने आ गया है।
पहले चरण के 20 विधानसभा के लिए नामांकन कर चुके प्रत्याशियों में सबसे अधिक संपत्तिवान कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा सीट की भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी भवान बोहरा है, जो करोड़ों की मालकीन है।

ये खबर भी पढ़ें :   Big Breaking News: मजदूरी बढ़ाई नहीं, 4000 हर महीने वसूली, मजदूरों ने छोड़ दी SAIL BSP में नौकरी

आइए आपको बताते हैं कि बीते पांच साल में डॉ.रमन सिंह और मो.अकबर की कितनी संपत्ति बढ़ गई। वहीं कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के पास कितनी संपत्ति है।

ये खबर भी पढ़ें :   SAIL बोनस: होने वाली है बड़ी अनहोनी, सीटू का धमकी भरा लेटर, निशाने पर डायरेक्टर पर्सनल

भावना के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी

पहले चरण में होने वाले चुनावी क्षेत्रों के प्रत्याशियों में सबसे धनाढ्य भावना बोहरा है। भावना बोहरा करीब 21.12 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। लगभग 31 एकड़ भूमि है। राजनांदगांव जिले के ग्राम ठाकुरटोला, बेमेतरा जिले की कोबिया, लोलेसराय में भी उनकी संपत्ति है। करीब सात लाख रुपए उनके पास कैश है। 15 लाख रुपए के सोने, चांदी व अन्य आभूषण है। रायपुर के लाभांडी में फ्लैट है। उनके पति के नाम पर करीब छह करोड़ 29 लाख नौ सौ 94 रुपए की अचल संपत्ति है। भवना के विरुद्ध कोई भी आपराधिक प्रकरण नहीं है। वे पोस्ट ग्रेजुएट है।

ये खबर भी पढ़ें :   SAIL बोनस: होने वाली है बड़ी अनहोनी, सीटू का धमकी भरा लेटर, निशाने पर डायरेक्टर पर्सनल

डॉ.रमन सिंह के पास नहीं है फोर व्हीलर, रखते हैं पिस्टल, 21 लाख कर्ज

15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे और राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी डॉ.रमन सिंह के पास 4.15 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इनके पास करीब 2.90 लाख रुपए कैश है। डॉ.सिंह के पास करीब 53 लाख रुपए की ज्वेलरी है।

ये खबर भी पढ़ें :   Coal India Bonus: दशहरा से पहले कर्मचारियों को मिला 85 हजार दिवाली का तोहफा

पत्नी वीणा सिंह के नाम पर सवा करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनके पास दो करोड़ रुपए की ज्वेलरी है। परिवार में किसी के पास गाड़ी नहीं है। मगर 41 हजार रुपए की पिस्टल जरूर है। साथ ही 21 लाख रुपए का कर्ज भी उनके नाम पर है। वे 1975 में राजधानी रायपुर स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय से ग्रेजुएट है।

CG Election 2023: अपनी गुगली के लिए फेमस क्रिकेटर हरभजन सिंह छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी बल्लेबाजी

पेट्रोल पंप के मालिक हैं अकबर

कबर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी और कई बार विधायक रह चुके मोहम्मद अकबर सात करोड़ रुपए के मालिक हैं, उनके पास एक पेट्रोल पंप भी है। 32 लाख रुपए कैश है। 12 लाख रुपए की ज्वेलरी है। लगभग सात करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। कई जगह प्लाट, आवास शामिल है। पत्नी के पास 1.40 लाख रुपए कैश, सवा करोड़ रुपए की ज्वेलरी है। करीब दो करोड रुपए की प्रॉपर्टी भी है। अकबर 1977 में रायपुर के दुर्गा कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएट है।

CG Election 2023: CM, स्पीकर, सेन्ट्रल मिनिस्टर, IAS के बाद चुनावी मैदान में IPS, कांग्रेस-भाजपा को चटा चुके धूल

दीपक बैज की पढ़िए कुंडली

बस्तर सांसद, PCC चीफ और चित्रकोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पास 87 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है। इसमें डेढ लाख कैश है। पत्नी पूनम बैज के पास 24 लाख की प्रॉपर्टी है। दीपक के पास एक इनोवा और एक स्कॉर्पियो है। उनकी गाड़ियों पर कुल 20 लाख रुपए का कर्जा भी है। वे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से MA और फिर LLB कर चुके है।

SAIL Bonus Breaking News: नाराजगी मिटाने कर्मचारियों के खाते में बोनस आना शुरू, ट्रेनीज़ को मिली ये रकम

संजीव शाह की ये है कुंडली

मोहला-मानपुर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव शाह के पास दस करोड़ की अचल प्रॉपर्टी है। चौकी में 50 एकड़ भूमि, कमर्शियल प्रॉपर्टी, बंगला है। उनके नाम पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। वे 1997 में राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज से BA फर्स्ट ईयर की परीक्षा पास है।

Super Exclusive News: सेल Bonus तय, नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को 18063 रुपए बोनस शुक्रवार शाम तक आएगा खाते में

कवासी लखमा केवल साक्षर हैं

प्रदेश के कद्दावर नेता और कोंटा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पास लगभग 35 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है। इसमें साढ़े 10 लाख कैश। पत्नी बुधरी कवासी के नाम पर 21 लाख की प्रॉपर्टी है। लखमा के पास ज्वेलरी, भूमि, आवास भी है। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। उन पर लगभग 15 लाख का कर्ज भी है। वे एजुकेशन क्वालिफिकेशन के नाम पर केवल साक्षर है।

Bhilai Steel Plant: पूर्व कर्मियों को 650 स्क्वायर फीट, अफसरों को EQ-1 टाइप आवास लाइसेंस पर देने की मांग, पढ़िए बड़ी खबर

जानिए अन्य प्रत्याशियों का ब्यौरा

विजय शर्मा: कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पास डेढ़ करोड रुपए की संपत्ति है।

इंद्रशाह मंडावी: मोहला-मानपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रशाह मंडावी के पास 76 हजार रुपए कैश है। एक फोर व्हीलर है। करीब सवा करोड़ की अचल प्रॉपर्टी है।

भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर कार्मिकों को BSP Sector 4 Credit Society ने थमाया चेक

नीलकंठ चंद्रवंशी: कबीरधाम जिले की पंडरिया सीट से कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्रत्याशी नीलकंठ के पास गाड़ियों का बेड़ा है। 40 हजार कैश, सात बड़ी गाड़ियां, एक किलो चांदी आदि है।

SAIL Bonus 2023 विवाद: 23 हजार का ऑफर सब पर तमाचा, आई हड़ताल की तारीख

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: कर्मचारियों की झोली में आएगा 10 रुपए का Cadbury Chocolate और अधिकतम 3300 इंसेंटिव
Next: EPS 95: हायर पेंशन की चिंता, EPFO का छुपा एजेंडा…! उठा सवालों का झंडा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.