Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Election 2023: उधर बस्तर और दुर्ग में आज वोटिंग, इधर दुर्ग संभाग पहुंची प्रियंका गांधी, जानें बड़ी वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Chhattisgarh Election 2023: उधर बस्तर और दुर्ग में आज वोटिंग, इधर दुर्ग संभाग पहुंची प्रियंका गांधी, जानें बड़ी वजह

07/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-Voting-today-in-Bastar-and-Durg-divisions-while-Priyanka-Gandhi-reached-Durg-division-for-rally

बालोद और कुरुद्र में जनसभा को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisagrh) में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। दो चरण के विधानसभा चुनाव का पहला फेज आज सम्पन्न हो रहा है। पहले चरण में 20 सीट पर वोटिंग हो रही है। इसमें बस्तर की सभी 12 सीटों के साथ ही दुर्ग संभाग की आठ सीटें भी शामिल है जहाँ आज मतदान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 के ठेका मजदूरों को अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया दीपावली गिफ्ट

वहीं, मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai में देवेंद्र के व्यवहार का बढ़ता कद, युवाओं में पकड़ जबर्दस्त

प्रियंका दुर्ग संभाग के कुछ कार्यक्रम में शामिल हो रही है। यहां वे मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रही है। साथ ही कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के फेवर में प्रचार और प्रसार भी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Big Breaking News: सुकमा में IED ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर आया चपेट में

जानकारी के अनुसार AICC महासचिव प्रियंका गांधी सात नवंबर को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार और प्रसार की कमान संभाल चुकी है। प्रियंका गांधी दुर्ग संभाग में आज कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए कैम्पेनिंग कर रही है। प्रियंका गांधी अभी दुर्ग संभाग के बालोद जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

ये खबर भी पढ़ें :  नक्सल क्षेत्र में वोटिंग से बौखलाहट: बस्तर में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

उन्होंने केंद्र की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि BJP वाले कुछ करते नहीं है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्ग और सभी वर्गों के लिए कांग्रेस ने खूब काम किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के आने के बाद से यहाँ के लोग काफी सशक्त हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  वोटरों से पांडेयजी बोलते रहे-हमें Bhilai में खिलाना है विकास का कमल

साथ ही इसके बाद वे धमतरी जिले के कुरूद जिले में भी आम लोगों को एड्रेस करेंगी। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, जिले और संभाग के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, पार्टी के सदस्यों और बड़ी संख्या में आम लोगों की मौजूदगी है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Big Breaking: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, मतदान कर्मी और BSF जवान चपेट में

देखिए प्रियंका गांधी का शेड्यूल

कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी विशेष विमान से करीब पौने एक बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वे चौपर से उड़ान भर के लगभग एक बजे दुर्ग संभाग के अंतर्गत बालोद जिले के जुगेरा ग्राम के लिए रवाना हुई। जुगेरा (बालोद) में प्रियंका गांधी करीब एक बजकर 20 मिनट पर विशाल आम सभा को संबोधित करने पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें : Financial year 2023-24: SAIL के इतिहास में बनने जा रहा उत्पादन का नया रिकॉर्ड, कर्मचारियों की भी डिमांड

यहां से AICC महासचिव प्रियंका गांधी थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टर से कुरूद के अटल मैदान के लिए उड़ान भरेगी। कुरूद में विशाल आम सभा को संबोधित भी करेंगी। यहां से कुछ वक्त बाद राजधानी रायपुर के लिए प्रियंका गांधी उड़ान भरेगी। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान सेवा से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक देवेंद्र यादव के आंखों से टपका आंसू, भिलाई में लहलहाई Sympathy की फसल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election Big Breaking News: सुकमा में IED ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर आया चपेट में
Next: CG Election Bhilai Nagar Live: सेक्टर 4 में विधायक देवेंद्र यादव और पांडेयजी टकरा गए, आगे ये हुआ

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.