Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election News: हर हफ्ते मोदी-शाह, राहुल-प्रियंका, केजरीवाल-भगवंत संग दिग्गजों का दौरा, जानिए अगला शेड्यूल
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election News: हर हफ्ते मोदी-शाह, राहुल-प्रियंका, केजरीवाल-भगवंत संग दिग्गजों का दौरा, जानिए अगला शेड्यूल

19/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-News-Modi-Shah-Rahul-Priyanka-Kejriwal-Bhagwant-and-these-big-names-are-visiting-every-week-know-the-next-schedule-1
  • कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी जैसी शीर्ष पार्टियों के केंद्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा हो रहा है।

अंशुल तिवारी, दुर्ग। इसी साल के अंत तक छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) होने वाला है। चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियों (National Political Parties ) से लेकर क्षेत्रीय दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार

कांग्रेस (Congress), भाजपा (Bhajpa) और आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) जैसी शीर्ष पार्टियों के केंद्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में लगातार दौरा हो रहा है। जहां भाजपा से प्रधानमंत्री (Prime Minister), केंद्रीय गृहमंत्री (Central Home Minister) सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों लगातार प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है और रैलियों में भी शामिल हो रहे है। वहीं कांग्रेस से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला नेत्री से लेकर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेताओं को लगातार छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ग्रेच्युटी की सीमा अब 5 लाख, टर्म इंश्योरेंस कवर 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख

भाजपा की कमान अमित शाह के हाथ

बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में दौरा किया था। गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ में लगातार राजनैतिक कार्यक्रम हो रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के दुर्ग में बड़ी आमसभा को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को चार्ज भी किया था।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन मोदीमय, कटा केक, मना जश्न, एमपी के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे…

इस आमसभा में दुर्ग जिला सहित दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों समेत छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों सहित तमाम संगठन, मोर्चे और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे थे। इसी तरह अमित शाह राजधानी रायपुर के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संगठन के शीर्ष नेतृत्व की लगातार बैठकें ले रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बीते हफ्ते छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ी जनसभा को संबोधित कर चुके है। इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) रायपुर से कई कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होकर प्रदेश को कई सौगात दे चुके है।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

कांग्रेस की नैया राहुल के हाथ

कांग्रेस की बात करें तो बीते दिनों पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) का दौरा हो चुका है। प्रदेश सरकार (State Govt) द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के हितग्राहियों और लाभान्वितों को राहुल गांधी से चेक या प्रशस्ति पत्र और नियुक्ति पत्र वितरित कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: खुर्सीपार हत्या कांड: एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम, जमकर हंगामा, पुलिस के आगे फेंकी चूड़ियां

वहीं आगामी दिनों में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का भिलाई में दौरा होना है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में हिस्सा लेने भिलाई आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में 6 करोड़ 90 लाख की गारमेंट फैक्ट्री की कमान महिलाओं के हाथ, सीएम बघेल ने दिखाई झंडी

यह कार्यक्रम भिलाई में सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम (Jayanti Stadium) के पास ग्राउंड में होने जा रहा है। कांग्रेस का यह बड़ा कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब सवा लाख से डेढ़ लाख महिलाओं के आने की बात कही जा रही है।

साथ ही 28 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) का दौरा होगा। प्रदेश संगठन द्वारा खडगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक भिलाई में बढ़ी गुटबाजी, अब देख लेने की बारी, पढ़िए टाउनशिप व रेल मिल का विवाद

आम आदमी पार्टी के मोर्चे पर खड़े हैं सीएम केजरीवाल

कांग्रेस और भाजपा से इतर आम आदमी पार्टी (आप) भी छत्तीसगढ़ में हुंकार भर रही है। बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों रायपुर में टाउन हाल और जगदलपुर में बड़ी रैली में शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: खुर्सीपार हत्या कांड: दुर्ग-भिलाई की दुकानों का नहीं खुला ताला, बाजारों में सन्नाटा

यहां बड़ी संख्या में बस्तर संभाग (Bastar Zone) सहित प्रदेश भर से आप के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम लोग जुटे थे। कार्यकर्ताओं को साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। 10 गारंटी के जरिए छत्तीसगढ़ के वोटरों तक पहुंच रहे हैं। फ्री योजनाओं (Free Plans) की सौगात की गारंटी दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking : खुर्सीपार हत्याकांड में CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार
Next: सड़क हादसे में जख्मी Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की मौत, BSP व घर में कोहराम

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.