Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Elections 2023: PM मोदी रिजर्वेशन पर कांग्रेस को घेरते रहे, प्रियंका गांधी ने बिहार के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना का फोड़ा बम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Elections 2023: PM मोदी रिजर्वेशन पर कांग्रेस को घेरते रहे, प्रियंका गांधी ने बिहार के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना का फोड़ा बम

07/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Elections-2023-PM-Modi-kept-cornering-Congress-on-reservation-Priyanka-Gandhi-blasted-caste-census-in-Chhattisgarh-on-the-lines-of-Bihar
  • छत्तीसगढ़ की जिस धरती से PM रिजर्वेशन पर बोले, उसी बस्तर में प्रियंका गांधी ने आरक्षण पर कर दी बड़ी घोषणा।
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा। प्रियंका ने कहा-बिहार में छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार जातिगत जनगणना कराएगी।

अंशुल तिवारी, दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहित करीब आधा दर्जन राज्य में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने है। चुनावी राज्यों में राजनैतिक पारा धीरे-धीरे चढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हर दूसरे या तीसरे दिन केंद्रीय स्तर के नेताओं का आगमन से लेकर सभाएं तक आयोजित की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai के 1 लाख मकानों पर लगेगा डिजिटल डोर नंबर, QR कोड में मकान मालिक की होगी कुंडली, एमओयू साइन

इसी कड़ी में बीते दिनों छत्तीसगढ़ की वनांचल भूमि बस्तर में प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ था। बस्तर संभाग के मुख्यालय में PM नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। यहां PM ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भागीदारी के आधार पर हिस्सेदारी की बात करती है। आरक्षण पर गोल-गोल बातकर कांग्रेस लोगों को बरगलाती है।

 ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bhilai Steel Plant: क्रूड स्टील से लेकर रेल पटरी, प्लेट तक के प्रोडक्शन में लंबी छलांग

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) हमेशा अल्पसंख्यकों की उल्लेखनीय भागीदारी की चर्चा करते थे। वे अल्पसंख्यकों को भागीदारी के आधार पर प्राथमिकता से आरक्षण देने की बात करते थे। मोदी ने कहा कि, मगर कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व लोगों को इस मामले में गुमराह कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95: Bhilai Steel Plant के 18 हजार उच्च पेंशन के आवेदन EPFO से पास, अब नोट गिनने की बारी

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के तीन दिन बात उत्तर बस्तर कांकेर दौरे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची। बस्तर की धरती पर प्रियंका भी आरक्षण के मुद्दे पर बोल गईं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Meeting 2023 Update: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने NJCS नेताओं को दिया बड़ा झटका, कहा-इस मीटिंग में कोई बात नहीं होगी बोनस-एरियर पर…

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने छत्तीसगढ़ वासियों से वायदा करते हुए कहा कि आप दोबारा कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाइए और हम यहां जातिगत आरक्षण करवाएंगे। प्रियंका ने कहा कि बिहार में ऐसा ही किया गया है। आप यहां भी हमारी सरकार बनवाइए हम जातिगत जनगणना करवाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  Boakro Stee Plant के कर्मचारियों ने SAIL मैनेजमेंट और NJCS का फूंका पुतला

कुल मिलाकर बस्तर की धरती से ही दोनों प्रमुख दलों के शीर्ष नेता आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को साधने की भरसक कोशिश कर रहे है। ऐसे ही आरक्षण गंभीर मुद्दा है। फिर बस्तर तो आदिवासी अस्मिता का बड़ा केन्द्र बिन्दु माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें :  RINL के 3 में से 2 ब्लास्ट फर्नेस का प्रोडक्शन ठप, SAIL चेयरमैन से मांग, बंदरगाह के स्टॉक से आयरन ओर करें डायवर्ट

गौरतलब है कि बस्तर में मौजूद सभी 12 विधानसभाओं में से 11 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) के लिए आरक्षित है। जबकि एकमात्र जगदलपुर सीट सामान्य है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP को मिला CII-Excellent Energy Efficient Unit व Most Innovative Project अवॉर्ड, हर्षित गुप्ता और पारुल दीवान ने किया कमाल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus 2023: बोनस फॉर्मूला पत्थर की लकीर नहीं, 28 नहीं, लेंगे 40 हजार 500 से ज्यादा बोनस !
Next: SAIL Bonus: 28611, 33710 रुपए या 1 लाख 56 हजार, पढ़िए खबर

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.