Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीजी चुनाव: बीएसपी कार्मिकों ने 2 किमी लंबी बनाई मानव श्रृंखला, ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

सीजी चुनाव: बीएसपी कार्मिकों ने 2 किमी लंबी बनाई मानव श्रृंखला, ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

06/11/2023 1 minute read
CG-Elections-BSP-employees-officers-formed-2-km-long-human-chain-took-oath-of-100-voting
  • मतदाता जागरुकता के लिए इस्पात नगरी में विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Election 2023) के दूसरे चरण का मतदान भिलाई में 17 नवंबर को है। एक-एक वोटरों को जागरुक किया जा रहा है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्लांट से लेकर टाउनशिप (Township) तक जागरुकता का मंत्र दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Elections 2023: Bhilai की गलियों को नाप रहे पांडेयजी, माहौल देख बोले-भाजपा आवत हे

मुर्गा चौक से लेकर बीएसएनएल चौक (BSNL Chowk) पर मानव श्रृंखला सोमवार शाम को बनाई गई। डेढ़ हजार से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों (Officers and Employees) और ठेका मजदूरों ने जोश दिखाया और मतदान करने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा ने किया कॉपी, संकल्प पत्र में किया पेस्ट, विधायक देवेंद्र ने ये भी कहा…

ईडी पीएंडए पवन कुमार भी भीड़ देखकर गदगद हुए। उन्होंने कहा-जिस तरह से आज मानव श्रृंखला में जोश दिखा है, उसी तरह मतदान के दिन भी दिखाएंगे। राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का र्निवहन करें।

ये खबर भी पढ़ें : मोदीजी का भाषण और भाजपा की किरकिरी कर गया किसान सभा, धान से नान तक का दिखाया आईना

मतदाता जागरुकता के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गतिविधियों की इस श्रृंखला में इक्विपमेंट चौक से सेक्टर-1 बीएसएनएल चौक के बीच शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक लगभग 1500 से अधिक अधिकारी, कार्मिक व ठेका श्रमिकों ने मानव श्रृंखला बनाई। इसके साथ ही शाम 7.30 बजे सिविक सेंटर स्थित पायोनियर मान्यूमेंट में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Congress की बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेगी  INTUC, राष्ट्रीय फरमान जारी

बीएसपी के ईडी भी मानव श्रृंखला में रहे शामिल

इस अवसर पर मानव श्रृंखला में एकत्रित सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए और श्रृंखला में कड़ी के रूप में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डाक्टर एके पंडा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाक्टर एम रविन्द्रनाथ, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार सहित संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Wage Agreement और बकाया एरियर का मुद्दा PM मोदी के कान में बता आए पांडेयजी, पलासा के लिए ट्रेन की मांग

ये चेहरे आए नजर

इस मानव श्रृंखला में सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर, सीजीएम टाउनशिप जेवाई सप्काले, जीएम आइआर जेएन ठाकुर, जीएम केके यादव, सीनियर मैनेजर एचआरआइएस तुषार राय चौधरी, मैनेजर निशा बाउल, सेफी चेयरमेन एवं ओए के अध्यक्ष एनके बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्र, सेफी नॉमिनी अजय कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन से मोहम्मद रफी, पवन कुमार, सीटू से डीवीएस रेड्‌डी, जोगा राव, अशोक खातरकर, विजय जांगडे, एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्र, इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, बीएमएस के महामंत्री अरविंद पांडेय, महेंद्र सिंह, बीएसपी नॉन अधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव अभिषेक सिंह, बीएसपी वर्कर्स यूनियन से शिव बहादुर सिंह, मनोज डडेसना, इस्पात श्रमिक मंच के राजेश अग्रवाल, शेख महमूद, एटक के विनोद कुमार सोनी, लोइमु के सुरेंद्र मोहंती आदि पदाधिकारी और भारी संख्या में इस्पात बिरादरी के सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : मारूफ आलम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

सबने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

प्रारंभ में एकत्रित इस्पात बिरादरी के सदस्यों को लोकतंत्र के प्रति आस्था जागृत करने और शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस्पात बिरादरी ने अपनी इच्छाशक्ति के माध्यम से अधिक से अधिक वोट करने की पहल को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि हमने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए हैं, उनमें यह भी एक पहल है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections 2023: भिलाई के वोटरों को जागरूक करने BSP OA ने खिलाई कसम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023: बस्तर और दुर्ग की 10 सीट पर सिर्फ दोपहर तक वोटिंग, बाकी 10 सीट पर शाम तक पड़ेंगे वोट
Next: Good News: NMDC के लिए सुनहरा अवसर, ऑस्ट्रेलिया में गोल्‍ड खनन शुरू

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.