Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चर्चा करने गए सीटू प्रतिनिधि मंडल को सीजीएम नगर सेवाएं ने कहा आप तो बाजार लेकर आ गए
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

चर्चा करने गए सीटू प्रतिनिधि मंडल को सीजीएम नगर सेवाएं ने कहा आप तो बाजार लेकर आ गए

03/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
CGM-Municipal-Services-told-the-CITU-delegation-that-went-for-discussion-not-to-bring-the-market

सूचनाजी न्यूज,|| सीटू की टीम नगर सेवाएं विभाग  के मुख्य महाप्रबंधक के नाम पत्र देकर लगभग 25 दिनों से कुछ खास विषयों पर बात करने के लिए समय मांग रहे थे किंतु पुराने मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) ट्रांसफर होकर चले गए और नए मुख्य महाप्रबंधक समय देने के लिए तैयार नहीं थे अंततः आज सुबह 11 बजे से यूनियन प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक करने का समय दिया गया और जब मीटिंग शुरू हुई तो मुख्य महाप्रबंधक यूनियन की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे |

ये खबर भी पढ़ें: ट्राई ने एक्सेस सेवा प्रदाताओं के लिए यूआरएल/एपीके/ओटीटी लिंक को श्वेतसूची में शामिल करने की समय-सीमा बढ़ाई

जब यूनियन ने अपनी बात को रखा तो मुख्य महाप्रबंधक ने तुनक कर कह दिया कि हम तो सौजन्य बैठक अर्थात कटसी मीटिंग चाह रहे थे और आप बाजार लेकर आ गए इस बात पर सीटू के बाद पदाधिकारी भड़क गए और कहा कि हम ना ही गुपचुप बैठक करते हैं ना ही अकेले-अकेले जाकर मिलते हैं कहकर मीटिंग छोड़कर चले आए और बैठक से बाहर निकलते हुए कहां की आप मुद्दों को अच्छे से समझ लीजिए और यूनियन के साथ विस्तार से बातचीत करने के लिए तैयार हो जाइए तब सीटू को समय देकर बैठक बुलाए

ये खबर भी पढ़ें: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी का पदभार संभाला

सीजीएम नगर सेवाएं विभाग से मिलना है तो लेकर आई बुके

सीटू लगातार टाइम मांगे जा रहा था और मुख्य महाप्रबंधक के दफ्तर से यही संदेश भेजा जा रहा था कि आप सौजन्य बैठक अर्थात कटसी मीटिंग कर बुके देने के लिए आ सकते हैं सीटू ने पहले ही बुके देने अथवा सौजन्य बैठक करने के लिए मना कर दिया टाउनशिप में समस्याओं का अंबार है लोग सीपेज वाले मकान में रहने के लिए मजबूर है सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है आए दिनों दुर्घटनाएं हो रही है ड्रेनेज की समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहे हैं आए दिन छत के छज्जे गिरने एवं बाल बाल बचने की घटनाएं सामने आ रही है ऐसे में सीजीएम नगर सेवाएं विभाग को यूनियनों के साथ सिर्फ सौजन्य बैठक करने की सूज रही है

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ सरकार पर कांग्रेस का हमला, ‘BJP राज में रोज हो रहा गैंगरेप

मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते हैं सीजीएम नगर सेवाएं

जब बातचीत शुरू हुई तो मुख्य महाप्रबंधक मुद्दों पर चर्चा करने से भागते नजर आए मुख्य महाप्रबंधक के सहयोगी अधिकारी भी बोलने लगे की जो भी बातचीत है हमसे कर लीजिए हमारे कमरे में चलिए मुख्य महाप्रबंधक के साथ हम आपको सौजन्य बैठक के लिए बुलाए थे मुद्दों पर यहां बात मत कीजिए

ये खबर भी पढ़ें: बड़ी खबर : गलत ढंग से गाड़ी चलाने वाले 611 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड! Durg Police का बड़ा एक्शन

सीजीएम ने कहा टेक्नोलॉजी पर बात करना यूनियन का काम नहीं

जो भी काम होता है उसकी अपनी एक टेक्नोलॉजी होती है सीटू ने जब मकान के सीपेज के संदर्भ में बात करते हुए टारफेल्टिंग की बजाय छत पर फ्लोरिंग एवं उसके बजट के संदर्भ में पूछा तो मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि टेक्नोलॉजी के बारे में यूनियन को बताने की आवश्यकता नहीं है और बजट के बारे में जानने की जरूरत नहीं है सीटू ने स्पष्ट कहा कि सीटू न केवल टेक्नोलॉजी पर बात करता है बल्कि इस पर होने वाले खर्च के संदर्भ में भी विस्तार से चर्चा करता है क्योंकि खर्च होने वाला एक-एक पैसा मजदूरों के मेहनत का पैसा है जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र में “हम भी है तैयार” एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

सीटू ने कहा क्या निजी मकान में होता है टारफेल्टिंग

सीटू का मानना है कि टारफेल्टिंग के आड़ में बहुत बड़ा खेल हो रहा है लोग तीन चार सालों से छत की सीपेज का कंप्लेंट डाल के रखे हुए हैं मैनेजमेंट बारिश और ठंड में गुणवत्ता पूर्ण टारफेल्टिंग का काम ना हो पाने की बात कहता है एवं गर्मी के दिनों मे अक्सर ठेकेदार काम छोड़कर भाग जाता है इन सब के बीच सीटू ने यह सवाल उठाया की छत की फ्लोरिंग क्यों नहीं की जा सकती क्योंकि हम निजी मकान में सीपेज होने पर टारफेल्टिंग नहीं बल्कि फ्लोरिंग करके स्थाई समाधान निकलते हैं

ये खबर भी पढ़ें: गुजरात से ओडिशा के बीच स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ को मिलेगी फैसिलिटी

व्यक्तिगत कामों की सूची मांग रहे थे अधिकारी

नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) के मुख्य महाप्रबंधक के रवैया देखने के बाद सीटू ने प्रबंधन के तथाकथित सौजन्य बैठक से उठ कर चले आए I इस पर उच्च प्रबंधन के अधिकारी पीछे-पीछे बाहर आ गए एवं यूनियन नेताओं से कहने लगे की आप काम की सूची दे दीजिए हम करवा देंगे सीटू हमेशा से ही व्यक्तिगत कामों की सूची देकर काम करवाने के पक्ष में नहीं रहता है और यह बात सभी जानते हैं अब देखना होगा कि इन सब मुद्दों पर नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कब तक अध्ययन कर लेंगे कब तक फुर्सत हो जाएंगे और सीटू के साथ मुद्दों पर आधारित बैठक करने के लिए समय देंगे

ये खबर भी पढ़ें: तीज मिलन में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, डांस, सिंगिंग और अलग-अलग इवेंट में लिया हिस्सा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उत्कृष्ट योगदान के लिए BSP के रिटायर्ड अफसरों को किया सम्मानित
Next: Big News : Bhilai में पकड़ाया गांजे का बड़ा खेप, Durg Police को ऐसे मिली सफलता

Related Stories

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.