Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CGM URM का मंत्र: बीएसपी के युवा इंजीनियर बदलती तकनीक संग स्वयं को करें अपडेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM URM का मंत्र: बीएसपी के युवा इंजीनियर बदलती तकनीक संग स्वयं को करें अपडेट

Azmat ali 15/08/2026 (Last updated: 15/08/2026) 1 minute read
CGM URMs Message Young BSP Engineers Should Update Themselves with Changing Technology

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जोश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस। सुरक्षित भिलाई, सक्षम भिलाई और विकसित भारत पर जोर।

  • सीजीएम यूआरएम शिशिर शुक्ला ने परिसर में आम का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
  • सीजीएम बोले-भिलाई स्टील प्लांट के युवा कार्मिकों में हर लक्ष्य को पाने का दम है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएम यूआरएम शिशिर शुक्ला रहे।

ख्य अतिथि शिशिर शुक्ला ने अपने संबोधन में युवा डिप्लोमा इंजीनियर्स की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा इंजीनियर बदलती तकनीक के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट करें और संयंत्र की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को आपसी संवाद, सकारात्मक सोच एवं समन्वय के माध्यम से हल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा-भिलाई स्टील प्लांट के युवा कार्मिकों में हर लक्ष्य को पाने का दम है।

इसके पश्चात डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद रफी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति में डिप्लोमा इंजीनियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बदलते औद्योगिक परिवेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीकी नवाचार और सुरक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई।

रफी ने कहा, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता को केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित न रखते हुए सुरक्षा से जोड़ना होगा। हमारा लक्ष्य दुर्घटना के बाद जांच नहीं, बल्कि दुर्घटना से पहले उसकी संभावना को पहचानना होना चाहिए।” उन्होंने शून्य क्षति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सत्यवान नायक एवं नरेंद्र राव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवा डिप्लोमा इंजीनियर्स का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन एवं संयंत्र के हित में निरंतर मार्गदर्शन देने की बात कही।

कोषाध्यक्ष रमेश कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में रमेश कुमार, उषाकर चौधरी एवं किरण वैद्य का प्रमुख योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम का बेहतरीन एवं प्रभावी मंच संचालन अजय तमुरिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश कुमार, पवन साहू, विश्वमूर्ति तिवारी, के. गणेश, रवि अरसे, धर्मेंद्र दलाल, चेतन खोपरागडे, दिलीप यादव, मनीष यादव, राजेश, लुमेश राहंगडाले, प्रमोद वर्मा एवं अभिलाष सहित डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सीजीएम यूआरएम शिशिर शुक्ला ने परिसर में आम का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, वरिष्ठ मार्गदर्शकों, उपस्थित अतिथियों, सदस्यों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…
Next: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.