Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चेयरमैन सोमा मंडल की SAIL में आखिरी इच्छा थी पदनाम का मुद्दा हल कर जाऊं, रह गई अधूरी, जानिए क्या बोलीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चेयरमैन सोमा मंडल की SAIL में आखिरी इच्छा थी पदनाम का मुद्दा हल कर जाऊं, रह गई अधूरी, जानिए क्या बोलीं

18/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Chairman-Soma-Mandal-last-wish-in-SAIL-was-to-resolve-the-designation-issue-it-remained-incomplete-know-what-she-said1
  • हर यूनियन ने 39 माह के बकाया एरियर का मुद्दा उठाया। इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने ऐतिहासिक विलंब तक करार दे दिया।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के इतिहास की पहली महिला चेयरमैन सोमा मंडल एक इच्छा अधूरी रह गई। मायूस हैं। सेल के कार्यकाल में बतौर चेयरमैन वह कर्मचारियों के पदनाम का मुद्दा हल नहीं कर सकीं। इसको लेकर उन्हें मलाल है। इस बात का खुलासा सोमा मंडल ने खुद कर्मचारी प्रतिनिधियों के सामने किया है।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन सोमा मंडल से इंटक की मांग, DIC बोले-650 स्क्वायर फीट आवास को लाइसेंस पर देने का फैसला जल्द

भिलाई स्टील प्लांट के अपने आधिकारिक आखिरी दौरे पर पहुंची चेयरमैन से यूनियन नेताओं की बातचीत हुई। हर यूनियन ने 39 माह के बकाया एरियर का मुद्दा उठाया। इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने ऐतिहासिक विलंब तक करार दे दिया। पदनाम के मुद्दे पर चेयरमैन ने जवाब दिया कि मेरी इच्छा थी कि मैं इस विषय को हल करके जाऊं। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

सोमा मंडल को BWU का रिमांडर लेटर: चेयरमैन मैडम जाते-जाते SAIL कर्मचारियों का 20 लाख का मेडिक्लेम करा जाइए, ये आपके हाथ में है…

प्लांट स्तर पर आम सहमति नहीं बनने की वजह से ऐसा हुआ। कुछ इकाइयों ने इस पर आपत्ति तक दर्ज कराई। इस वजह से एनजेसीएस की बैठक में भी मुद्दा हल नहीं हो सका और मामला उलझकर रह गया। बैठक में मौजूद यूनियन नेताओं ने कहा-मैडम बातचीत का दौर फिर से शुरू करते हैं और कोई बीच का रास्ता निकालते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मैडम SAIL कार्मिकों के 39 माह के बकाया एरियर का फैसला कर जाइए, मिलेगी खूब दुआएं, अन्यथा सोशल मीडिया पर लोग…

खास बात यह है कि पूरी बैठक में चेयरमैन ने सिर्फ दो विषय पदनाम और सेफ्टी ही खुलकर बोला। बाकी सभी सवालों का जवाब डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता देते रहे। वहीं, मीटिंग शुरू होने से पहले सभी यूनियन नेताओं ने आपस में बातचीत की और तय किया कि चेयरमैन की मुलाकात को सिर्फ फेयरवेल ही समझा जाए। 30 तारीख को रिटायर हो रही हैं, इसलिए यहां किसी तरह का विरोध करना उचित नहीं होगा। कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर उनके रुख को लेकर घेरने का विचार छोड़ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 2 के कास्टर 6 ने लगातार 40 घंटे तक किया प्रोडक्शन, रचा कीर्तिमान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चेयरमैन सोमा मंडल से इंटक की मांग, DIC बोले-650 स्क्वायर फीट आवास को लाइसेंस पर देने का फैसला जल्द
Next: CITU वाले SAIL चेयरमैन से ये क्या-क्या बोलकर चले आए, पढ़ें पूरी खबर

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.