Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chandrayaan-3 Mission: SAIL, Tata, L&T, BHEL, NAL और मिश्र धातु निगम ने चंदा मामा तक पहुंचाया चंद्रयान 3 को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Chandrayaan-3 Mission: SAIL, Tata, L&T, BHEL, NAL और मिश्र धातु निगम ने चंदा मामा तक पहुंचाया चंद्रयान 3 को

23/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chandrayaan-3-Mission-SAIL-Tata-LT-BHEL-NAL-and-Mishra-Dhatu-Nigam-carried-Chandrayaan-3-to-Chanda-Mama3
  • भारत दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

अज़मत अली, भिलाई। चांद (Moon) पर चंद्रयान 3 (Chandrayaan – 3) पहुंच चुका है। शाम 6.3 बजे चंद्रयान की साफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) हुई। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को बधाई दी है। चंद्रयान 3 को चांद तक पहुंचाने में इसरो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल, भेल, टाटा स्टील प्लांट, एलएंडटी की खास भूमिका रही है। सेल के सेलम स्टील प्लांट के स्पेशल स्टील की बदौलत ही चंद्रयान का सफर आसान हो सका।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Congress Ticket: दुर्ग की 5 सीट पर 180 से ज्यादा कांग्रेसियों ने मांगे टिकट, देवेंद्र यादव का भिलाईनगर, मेयर कोसरे का अहिवारा पर दावा

भारत दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) की मुहिम को टाटा स्‍टील प्लांट जमशेदपुर ने LVM3-M4 रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्‍च करने में इस्‍तेमाल किए गए क्रेन का निर्माण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सहायक शिक्षक पद पर ऑनलाइन काउंसिलिंग 23 से 30 अगस्त तक, बीएड वालों को मौका नहीं

इसी तरह लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने महत्पूर्ण कम्‍पोनेंट की आपूर्ति की है। लांच वाहन बूस्टर सेगमेंट और सबसिस्टम एलएंडटी ने तैयार किए हैं।

वहीं, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) के सेलम स्टील प्लांट में निर्मित स्पेशल स्टील (Special Steel) का इस्तेमाल किया गया है। इसरो ने बकायदा सेलम स्टील प्लांट प्रबंधन को पत्र लिखकर चंद्रयान 3 मिशन में योगदान के लिए सराहना की थी।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: भिलाई नगर सीट पर तेलुगू फैक्टर आया, BSP कर्मचारी एस रवि ने कांग्रेस से मांगा टिकट

इसरो के सामग्री और विनिर्माण इकाई, एलपीएससी (LPSC) के उप निदेशक पी मरुदाचलम की ओर से सेल सेलम स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को पत्र लिखकर शुक्रिया कहा गया था।

सेलम स्टील प्लांट ने 2.3 मिमी की ICSS-1218-321 कोल्ड रोल्ड शीट की सफल आपूर्ति की थी। इससे प्रतिष्ठित चंद्रयान 3 मिशन के लिए LVM-3 M4 उड़ान के CE20 इंजन के थ्रस्ट चैंबर में सफलतापूर्वक उड़ान भरी है।

ये खबर भी पढ़ें : चार माह से लापता साक्षी ठाकुर का कोई सुराग नहीं, पिता ने सीएम-गृहमंत्री से लगाई गुहार

चंद्रयान की मुहिम को सफल करने वालों में हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स का भी भी योगदान है। नेशनल एयरोस्‍पेस लेबोरेट्री (NAL) को कई अहम कम्‍पोनेंट की सप्‍लाई एचएएल ने की है।

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्‍स लिमिटेड (BHEL) ने इस मिशन के लिए खास बैट्री की सप्‍लाई की है।  दावा किया जा रहा है कि भेल ने चंद्रयान- 3 के लिए इसरो को 100वीं बैट्री की सप्‍लाई की है। इसके साथ ही मिश्र धातु निगम लिमिटेड (Mishra Dhatu Nigam) ने मिशन के लॉन्‍च व्‍हीकल्‍स के लिए क्रिटिकल मैटेरियल्‍स की सल्‍पाई की है। 

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL BSP के C&IT, टेलीकॉम, इंकॉस और ETL होने जा रहे मर्ज, बवाल तय

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए दी बधाई
रायपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री ने कहा-चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के इतिहास का अत्याधिक गौरवान्वित क्षण है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने पूरे देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया है। इससे भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chief Minister Bhupesh Baghel Birthday: युवाओं को बीपीओ का तोहफा, 500 को मिलेगा रोजगार, 100 को थमाया जॉब लेटर
Next: BSP फायर डिपार्टमेंट को मिले 3 नए फायर टेंडर और 3 बुलेट

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.