Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Assembly Election: चुनाव की तारीख जल्द होगी घोषित, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पहुंचे रायपुर
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh Assembly Election: चुनाव की तारीख जल्द होगी घोषित, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पहुंचे रायपुर

23/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-Assembly-Election-Election-date-will-be-announced-soon-Chief-Election-Commissioner-Rajiv-Kumar-reached-Raipur
  • मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी रायपुर पहुंचे। राजीव कुमार विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का आकलन करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रायपुर पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का आकलन करने के लिए राजीव कुमार और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को रायपुर पहुंचे।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा, नितेश व्यास, मनोज कुमार साहू,. आरके. गुप्ता, एनएन बुटोलिया, एस.बी. जोशी, रीतेश सिंह भी आए हैं।

इधर-दुर्ग कलेक्टर ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग से निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की

दुर्ग। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 एवं मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी।

उक्त बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गयी। निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अति संवेदनशील मानचित्रण (वलनरबिलिटी मैपिंग) तथा निर्वाचन के दौरान लॉ एंड ऑडर के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।

कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान मतदान प्रतिशत में कमी के कारणों की पहचान कर स्वीप गतिविधियों के माध्मय से मतदान प्रतिशत बढ़ाने कहा गया। मतदान केन्द्रों में एएमएफ की सुविधा पूर्ण किये जाने व 18-19 वर्षु वर्ग के नवीन मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन करने को कहा गया।

जिले में आयोग के निर्देशानुसार संचालित शत प्रतिशत पंजीयन एवं मतदान हेतु नववधु सम्मान की जानकारी ली गयी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान वाहनों की आवश्यकता के संबंध में चर्चा की गई तथा वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया।

विधानसभा निर्वाचन हेतु आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों के संबंध में जानकारी ली गयी तथा समयावधि में प्रशिक्षण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। नवीन युवा मतदाताओं, वयोवृद्ध मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं तथा तृतीय लिंग मतदाताओं का निर्वाचन में शत प्रतिशत पंजीयन तथा मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत नवाचार तथा इन समुदाय के लोगों को शामिल करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM भूपेश बघेल ने कुम्हारी को दी 55 करोड़ 33 लाख की सौगात, किसानों ने धान और लड्‌डू से तौला
Next: चंद्रयान 3: भिलाई में कलाकारों ने कैनवास पर रंगों से पेश की चंद्रयान की यात्रा, इधर- झूम उठा बीएसपी वर्कर्स यूनियन

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.