Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ में हड़ताल: बैंक, बीमा, कोयला, इस्पात, बालको, एनएमडीसी, परिवहन में ठप रहा काम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

छत्तीसगढ़ में हड़ताल: बैंक, बीमा, कोयला, इस्पात, बालको, एनएमडीसी, परिवहन में ठप रहा काम

Azmat ali 09/07/2025 1 minute read
Chhattisgarh strike: Work halted in banks, insurance, coal, steel, BALCO, NMDC, transport

रायपुर में हड़ताली कर्मचारियों की विशाल सभा हुई। इंटक, सीटू, एटक, ऐक्टू, एचएमएस सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का गुस्सा।

  • मजदूरों के 140 साल पुराने संघर्षों पर मोदी सरकार की श्रम संहिताओं का हमला शर्मनाक है

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इंटक, सीटू, एटक, ऐक्टू, एचएमएस सहित देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई को आहूत आम हड़ताल संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भी अभूतपूर्व रूप से सफल होने का दावा यूनियनों ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

ट्रेड यूनियनों के मुताबिक इस हड़ताल का राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में व्यापक असर रहा। विशेषकर प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं एल आई सी, केंद्रीय कार्यालय इनकम टैक्स, डाक विभाग, बी एस एन एल के कार्यालयों के ताले नहीं खुले। औद्योगिक क्षेत्र कोयला खदान, राजहरा, नंदिनी सहित माइंस में उत्पादन ठप्प रहा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Officers Association: साइकिल रैली में दिखी नारी शक्ति की झलक

एनएमडीसी सहित रायगढ़, सरगुजा, कोरबा कोयला खदान ठप्प रहे, बालको में शतप्रतिशत हड़ताल रही, भिलाई में इस्पात मजदूरों ने सारे गेट जाम कर हड़ताल कर जबरदस्त प्रदर्शन किए । असंगठित मजदूरों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, मध्याह्न भोजन कर्मी, रसोईए, परिवहन मजदूर ने भी हड़ताल में जबरदस्त भागीदारी कर प्रदेश भर में रैलियां और प्रदर्शन आयोजित किए।

ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर

अनेक निजी उद्योगों के समक्ष मजदूरों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन, धरना व सभाओं का आयोजन कर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को गुलामी का दस्तावेज करार देकर उसे रद्द करने की मांग की l बीमा क्षेत्र में रायपुर, भोपाल, ग्वालियर , शहडोल, सतना, जबलपुर इंदौर, बिलासपुर मंडलों के 140 शाखाओं में शतप्रतिशत हड़ताल रही।

वामपंथी पार्टियों ने भी प्रदेश भर में हड़ताल के समर्थन में विरोध सभाओं का आयोजन कर हड़ताली श्रमिकों के साथ एकजुटता व्यक्त की l रायपुर में एल आई सी के पंडरी स्थित मंडल कार्यालय पर संयुक्त हड़ताली सभा संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगा 5 प्रतिशत छूट

इसमें विभिन्न उद्योगों व श्रम संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शिरकत कीl प्रदेश के अनेक स्थानों पर संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसानों ने भी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन और चक्का जाम संगठित किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान

श्रमिकों ने अपने संस्थानों में हड़ताल सफल बनाने के बाद इस संयुक्त सभा में भी उपस्थिति दर्ज की। इस संयुक्त सभा को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक का. धर्मराज महापात्र, आल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन से का. शिरीष नलगुंडवार , आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन से वाय गोपा कृष्णन, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के उपाध्यक्ष एनपी मिश्र एवं आशीष दुबे, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के राज्य सचिव एमके नंदी, प्राइवेट स्कूल टीचर्स संघ से राजेश अवस्थी, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के महासचिव सुरेंद्र शर्मा, सहसचिव द्वय गजेन्द्र पटेल एवं अनुसुइया ठाकुर, प्रमुख सदस्य एनजे. राव, सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के सहसचिव वी.एस. बघेल, कोषाध्यक्ष का. संदीप सोनी, महिला उप संयोजक का. ज्योति पाटिल, छ ग दवा प्रतिनिधि संघ से प्रदीप मिश्रा, आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के महासचिव का. अतुल देशमुख, क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच से तुहिन देव एवं एआईसीसीटीयू से सौरा यादव ने संबोधित कियाl

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिला Best Employee of the Month Award

इस क्रम में विशाल संयुक्त सभा के मुख्य वक्ता धर्मराज महापात्र ने आज की हड़ताल को स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी जन लामबंदी निरूपित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को मालिकों के पक्ष में बदले जाने के प्रयासों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 1886 में शिकागो के मजदूरों ने 8 घंटे के कार्य दिवस की मांग करते हुए शहादते दी थी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप

मजदूरों के 140 साल पुराने संघर्षों पर मोदी सरकार की श्रम संहिताओं का हमला शर्मनाक है। उन्होंने संविधान व जनतंत्र पर जारी हमलों व सुनियोजित रूप से फैलाई जा रही सांप्रदायिकता दोनों के खिलाफ एकजुटता से लड़ने की जरूरत को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बरसात का पानी और कब्जेदारों के अवैध निर्माण से घरों में जलभराव, बीएसपी ने तोड़े पेट्रोल पंप के कब्जे
Next: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कहा-2 शिफ्ट में 51 प्रतिशत कर्मचारी आए ड्यूटी, मिला जुला असर

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.