Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • धूलमुक्त होगा छावनी मुख्य मार्ग, हुडको में बनेगी स्मार्ट रोड और खुर्सीपार की सभी सड़कों की सुधरेगी सेहत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

धूलमुक्त होगा छावनी मुख्य मार्ग, हुडको में बनेगी स्मार्ट रोड और खुर्सीपार की सभी सड़कों की सुधरेगी सेहत

13/05/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Chhawni-main-road-will-be-dust-free-smart-road-will-be-built-in-HUDCO-and-all-roads-in-Khursipar-will-be-repaired
  • विधायक देवेंद्र यादव ने आज वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमि पूजनकर कार्य प्रारंभ करवाया और जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी सौगात दी है। इस बार उन्होंने हुडको से लेकर खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने शासन से 6 करोड़ की स्वीकृति दिलाई है।

इस राशि भिलाई विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का उन्नयन और नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। हुडको की सड़कों को सोलर ब्लिंकर एवं अन्य कार्य से स्मार्ट बनाया जाएगा। जो दिखने में सुंदर और यातायात के लिए काफी सुविधाजनक होगी।

विधायक देवेंद्र यादव ने आज वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमि पूजनकर कार्य प्रारंभ करवाया और जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। भूमि पूजन के दौरान वार्ड के नागरिकों में बड़ा ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।सब बहुत खुश थे कि उनकी क्षेत्र के सड़कों का उन्नयन कार्य होगा।

वर्षों से उपेक्षित इन सड़कों को बनाने के लिए पहले के नेताओं ने कभी कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब मेयर बने तब से ही वे शहर के विकास की दिशा में लगातार प्रयासरत है। आज उनके प्रयास से पूरे हुडको और खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। सैकड़ों विकास कार्य किए गए।

सड़क, नाली, पानी, बिजली, सफाई सारी चीजों को लेकर उन्होंने प्रयास किया। बच्चों के लिए कॉलेज बनवाएं। स्कूलों को संधारण कर नया स्वरूप दिया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने स्कूलों में भी जरूरी शिक्षण सामग्री व सुविधाएं उपलब्ध करवाई। बच्चों बुजुर्गों के लिए सर्व सुविधा युक्त गार्डन खेल मैदान,तालाबों का सौंदर्यीकरण ऐसे सैकड़ों का विकास कार्य करवाए है।

अब वे 6 करोड़ की लागत से सभी सड़कों का कार्य करवाने वाले हैं। इसके लिए वार्ड के नागरिकों ने वरिष्ठ सम्मानित जनों ने जनप्रतिनिधियों ने सभी विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और बारंबार उनको धन्यवाद दिया।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर सभी से कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। मैं राजनीति में जनता की सेवा के लिए आया हूं। जब से मैंने महापौर और विधायक की जिम्मेदारी संभाली तब से लगातार विकास कार्य करते आए है। जनता की मांग पर लगातार काम कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे।
स्मार्ट सड़कों पर लगेगा सोलर ब्लिंकर, 1 करोड़ से बनेगी सड़क
हुडको में मुख्य मार्ग का उन्नयन कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 1 करोड़ की लागत से पूरी सड़क का संधारण किया जाएगा। पूरे भिलाई नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढे मुक्त किए किए जाएंगे। सिर्फ यही नहीं सभी सड़कों पर सोलर ब्लिंकर लगाए जाएंगे जो रातः में जलेंगे। जैसे कि नेशनल हाईवे पर लगे होते है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से क्षेत्र के नागरिकों की मांग थी, जो अब विधायक श्री यादव की पहल से जल्द पूरी होगी।
धूल मुक्त छावनी बनाने की दिशा में पहल
वर्षों से उपेक्षित और जर्जर हो चुकी छावनी की मुख्य मार्ग का भी उन्नयन कार्य किया जाएगी। करीब 3 करोड़ की लागत से यह सब विकास कार्य होगा। इसमें 2 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा और 1 करोड़ की लागत से पाथवे बनाया जाएगा। इससे धूल से राहत मिलेगी। श्रीराम चौक खुर्सीपार से क्रांति मार्केट रोड का उन्नयन कार्य 1 करोड़ से किया जाएगा। साथ ही विधानसभा के आंतरिक सड़कों का मरम्मत कार्य भी किया जाएगा। इस प्रकार 6 करोड़ की लागत से सभी काम होंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg जिले के धमधा में सिविल कोर्ट की सौगात, न्याय होगा आपके द्वार
Next: BSP के Utilities Zone के अधिकारी को पाली व कर्मचारी को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.