Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP अस्पताल में बच्चे की मौत: पक्ष में नहीं आई जांच रिपोर्ट तो कर्मचारी करेंगे टूल डाउन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP अस्पताल में बच्चे की मौत: पक्ष में नहीं आई जांच रिपोर्ट तो कर्मचारी करेंगे टूल डाउन

21/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Childs-death-in-SAIL-ISP-hospital-If-the-investigation-report-does-not-come-in-favor-then-the-employees-will-down-the-tool
  • इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कांटीनुअस कास्टिंग प्लांट के क्रेन ऑपरेटर नितेश कुमार सिंह के एक दिन के बच्चे की मौत पर गरमाया मामला।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) के अस्पताल में एक दिन के बच्चे की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। रविवार की रात 9.30 बजे प्रबंधन ने जैसे-तैसे पीड़ित परिवार सहित आक्रोशित कर्मचारियों को शांत कराया। रात में ही चार सदस्सीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी सोमवार शाम 6 बजे तक अपनी रिपोर्ट देगी।

ये खबर भी पढ़ें:अंगदान महोत्सव: किडनी ट्रांसप्लांट, स्किन बैंकिंग, स्किन ट्रांसप्लांटेशन, प्लास्टिक सर्जरी, हैंड ट्रांसप्लांट पर जानिए क्या आई बातें

डीआइसी कार्यालय (DIC Office) के बाहर प्रदर्शन में शामिल IISCO Burnpur Steel Plant के कर्मचारियों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर, जांच रिपोर्ट में हेराफेरी की गई। न्याय संगत रिपोर्ट नहीं आई तो कर्मचारी एकजुट होकर बर्नपुर स्टील प्लांट में टूल डाउन कर देंगे। कामकाज ठप करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

ये खबर भी पढ़ें:  BJP Protest: बिजली बिल हाफ योजना का 80 करोड़ वापस दिलाने प्रेम प्रकाश पांडेय आए सड़क पर

SAIL ISP बर्नपुर अस्तपाल में लगातार केस बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। डाक्टरों और प्राइवेट अस्पताल और लैब (Private Hospital and Lab) के रिश्ते को लेकर भी कर्मचारियों में खासा नाराजगी है। आक्रोश इतना बढ़ चुका है कि अब कोई शांत बैठने को राजी नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  CG Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी की गारंटी 24 घंटे फ्री बिजली, केजरीवाल बोले-मर जाएंगे-कट जाएंगे गारंटी करेंगे पूरी

यही वजह है कि रविवार को करीब 400 से ज्यादा कर्मचारियों (Employees) ने डीआइसी परिसर (DIC Office) को ही घेरा लिया था। सेल आइएसपी अस्पताल (SAIL ISP Hospital) पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रात तक बवाल काटा था।

जांच कमेटी में जीएम पर्सनल सब्यसांची दत्ता, बर्नपुर हॉस्पिटल (Burnpur Hospital) की सीएमओ डाक्टर मित्रा, डाक्टर बिश्वरूप मुखर्जी और डाक्टर यूसी दास शामिल हैं। एक दिन में ही जांच कर डीआइसी (DIC) को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। संबंधित चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ का बयान अस्पताल में नहीं बल्कि डीआइसी कार्यालय में होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  विधायक देवेंद्र यादव निकल पड़े प्रगति यात्रा पर, करोड़ों की सौगात, जनता चल रही साथ-साथ

आक्रोशित कर्मचारियों की तरफ से कुछ चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 2014 में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। एक अधिकारी के बच्चे की मौत पर हंगामा हुआ था। तोड़फोड़ हुई थी। 2019 में भी कर्मी की पत्नी और बच्चे की मौत हो चुकी है। बर्नपुर में 4000 इम्प्लाइज है। अधिकतर की उम्र 30 से 45 साल है। जो डाक्टर ईमानदारी से काम करते हैं, उन्हें टिकने नहीं देने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

इस्को बर्नपुर अस्तपाल का यह है मामला

आइएसपी (ISP) के कांटीनुअस कास्टिंग प्लांट के क्रेन ऑपरेटर नितेश कुमार सिंह की पत्नी दीक्षा का ऑपरेशन (Operation ) कर शनिवार को एक बच्चे का जन्म कराया गया। परिवार का कहना है कि 8 माह का ही गर्भ था। डिलेवरी के समय बच्चा नीला पड़ चुका था। वह रो नहीं रहा था। दोपहर 1 बजे तक रोया नहीं। डाक्टर को बुलाया जा रहा था, कोई नहीं आया। शाम 6 बजे डाक्टर आए। इसके बाद बच्चे को एनआइसीयू (NICU) में ले गए। रविवार सुबह 9 बजे बच्चा सांस नहीं ले रहा था। इसके बाद इसे प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसी बात को लेकर बर्नपुर के कर्मचारियों ने डीआइसी कार्यालय का घेराव किया था।  

ये खबर भी पढ़ें:  CG Election 2023: कांग्रेस या भाजपा कौन दे रहा एनके बंछोर को टिकट, क्या जाएंगे राज्यसभा, दिल थामकर पढ़िए खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal India News: SECL के खम्हरिया में 40 साल बाद एक्शन, बेदखली पर गरमाई सियासत
Next: अराध्या दुर्गा जन कल्याण समिति: उम्र 45 पार, फिर भी ब्यूटी और मस्ती में Teenager से कम नहीं

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.