Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CIL Big News: कोल इंडिया के कर्मचारियों का बोनस तय नहीं, दोबारा मीटिंग बायकॉट
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

CIL Big News: कोल इंडिया के कर्मचारियों का बोनस तय नहीं, दोबारा मीटिंग बायकॉट

Azmat ali 25/09/2025 (Last updated: 25/09/2025) 1 minute read
CIL Big News Bonus for Coal India Employees not Decided, Meeting Boycott

कोल इंडिया के कर्मचारियों को को 2011 में मिला था 21 हजार, पिछले साल 93 हजार 750 रुपए बोनस मिला था। इस बार राशि बढ़ाने की मांग।

  • यूनियन ने बात रखी है कि स्थाई कर्मचारियों के साथ-साथ कोल इंडिया में कार्यरत माइनिंग और नॉन माइनिंग दोनों प्रकार के ठेका कर्मियों को बोनस देना होगा।

सूचनाजी न्यूज, कोलकाता। कोल इंडिया के कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए मीटिंग तो हुई, लेकिन विवाद शुरू हो गया। मीटिंग को लेकर अजीब हालात बन गए हैं। दो बार मीटिंग को बायकॉट किया जा चुका है। तीसरी बार मीटिंग शुरू करने के लिए प्रबंधन यूनियन नेताओं पर दबाव डाल रहा है।

सीआइएल प्रबंधन 98 हजार 500 रुपए से अधिक देने को तैयार नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित यूनियन नेताओं ने मीटिंग बायकॉट कर दिया था। करीब आधे घंटे तक सभी नेता मीटिंग हॉल से बाहर आकर बैठ गए थे। उच्चाधिकारियों ने मान-मनौव्वल की। किसी तरह राजी करके दोबारा मीटिंग शुरू कराई गई है। रात 10.50 बजे बोनस मीटिंग शुरू हो गई थी। लेकिन, सवा 11 बजे तक कोई समझौता नहीं हो सका। इसके बाद सभी नेता दोबारा मीटिंग छोड़कर बाहर निकल आए। रात साढ़े 11 बजे तक मनाने की कोशिश होती रही।

बता दें कि सभी यूनियन नेता बैठक से उठकर बाहर आ गए हैं। प्रबंधन को दो टूक बोल दिया गया था कि अगर, प्रबंधन राशि बढ़ाने को तैयार नहीं होगी तो बैठक भी नहीं होगी। यूनियन नेताओं ने आखिर में 1 लाख 30 हजार रुपए का प्रस्ताव दिया था। प्रबंधन 98 हजार 500 रुपए पर ही रुका था। इसलिए यूनियन का कहना है कि कोल इंडिया कुछ राशि बढ़ाए तो यूनियन भी राशि कम कर सकती है।

बता दें कि इंटक को लेकर हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा था। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को दोबारा कोलकाता में मीटिंग हुई। इंटक, एचएमएस, सीटू, बीएमएस, एटक के प्रतिनिधि शामिल हुए। सीआइएल के उचचाधिकारी भी शामिल हु और काफी देर तक मंथन के बाद बोनस की राशि तय की गई। कर्मचारियों को साल 2024 में 93 हजार 750 रुपए बोनस मिला था। इस बार राशि बढ़ाकर देने की मांग हो रही है।

माइनिंग और नॉन माइनिंग ठेका मजदूरों की भी उठी आवाज

कोल इंडिया के कर्मचारियों का बोनस तय करने से पहले कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने ठेका मजदूरों की आवाज भी उठाई। प्रबंधन और यूनियन के बीच बैठक काफी गहमा-गहमी वाली रही। बैठक की शुरुआत में ही यूनियन ने बात रखी है कि स्थाई कर्मचारियों के साथ-साथ कोल इंडिया में कार्यरत माइनिंग और नॉन माइनिंग दोनों प्रकार के ठेका कर्मियों को बोनस देना होगा।

हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा हुई बोनस मीटिंग

Coal Bonus को तय करने के लिए दिल्ली में प्रबंधन ने मीटिंग बुलाई थी। लेकिन इंटक विवाद के चलते हाईकोर्ट ने मीटिंग पर रोक लगा दिया था। अगली सुनवाई में हाईकोर्ट ने इंटक को शामिल करने का आदेश दिया। इसके बाद दोबारा मीटिंग कोलकाता में की गई।

कोलकाता उच्च न्यायालय के डबल बेंच ने मानकीकरण समिति की बैठक में राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को शामिल कर बोनस की मीटिंग बुलाने का आदेश दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद अब फेडरेशन बोनस की बैठक में शामिल हुई। राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन से विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, फेडरेशन के महासचिव एसक्यू जमा शामिल हुए।

जानिए मीटिंग में किस यूनियन से कौन पहुंचा

शिव कांत पांडे, एचएमएस
शिव कुमार यादव, एचएमएस
एसक्यू जमा: इंटक
कुमार जयमंगल-इंटक
सुधीर एच. घुर्डे, बीएमएस
सुजीत सिंह, बीएमएस
रामेंद्र कुमार, एटक
डीडी रामानंदन, सीटू
टीएस. पवन कुमार, बीएमएस-वैकल्पिक सदस्य
रियाज़ अहमद, एचएमएस-वैकल्पिक सदस्य
हरिद्वार सिंह, एटक-वैकल्पिक सदस्य
आरपी सिंह, सीटू- वैकल्पिक सदस्य

कोल इंडिया प्रबंधन से ये पहुंचे

उदय ए काओले, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एमसीएल
विनय रंजन, निदेशक (मानव संसाधन), सीआईएल
केशव राव, निदेशक (मानव संसाधन), एमसीएल
हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल
शंकर नागाचारी, निदेशक (टी/सीआरडी), सीएमपीडीआईएल
मनीष कुमार, निदेशक (मानव संसाधन), एनसीएल
मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक (एचआर), बीसीसीएल
बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल
गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (एचआर), ईसीएल
हेमन्त शरद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), डब्ल्यूसीएल
गौतम पोटरू, आईएएस, निदेशक (पीए&डब्ल्यू), एससीसीएल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: ईडी वर्क्स बिल्डिंग की कैंटीन आहारिका अब चकाचक
Next: BSP SC-ST Employees Association: Cyber Crime से बचाने का अभियान, Bhilai Steel Plant के कर्मचारी-अधिकारी दें ध्यान

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.