Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: ईडी वर्क्स बिल्डिंग की कैंटीन आहारिका अब चकाचक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: ईडी वर्क्स बिल्डिंग की कैंटीन आहारिका अब चकाचक

Azmat ali 25/09/2025
Bokaro Steel Plant Changed picture of canteen Aaharika of ED Works Building

कैंटीन में आधुनिक रसोई उपकरण, बेहतर बैठने की व्यवस्था, उच्च मानकों के स्वच्छता उपाय और आकर्षक मेनू की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

  • बीएसएल अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन के नवीकृत कैंटीन “आहारिका” का उद्घाटन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बोकारो इस्पात संयंत्रमें कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन स्थित कैंटीन का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है।

आकर्षक रूप एवं नई सुविधाओं से सुसज्जित इस कैंटीन “आहारिका” का उद्घाटन बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन के द्वारा किया गया. इस अवसर पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, अन्य वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने कैंटीन के नवीनीकरण की पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि यह पहल कर्मियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस तरह की पहल प्लांट के अन्य जोन में भी चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

उद्घाटन अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने नवीनीकरण कार्य से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि इस्पातकर्मी इस कैंटीन की नई सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएंगे. नवीनीकरण के तहत कैंटीन में आधुनिक रसोई उपकरण, बेहतर बैठने की व्यवस्था, उच्च मानकों के स्वच्छता उपाय और आकर्षक मेनू की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक (मानवसंसाधन) रितिका शुक्ला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नरेंद्र कुमार झा द्वारा किया गया। इस आयोजन में मानव संसाधन–संकार्य (वेलफेयर) विभाग का विशेष योगदान रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय करने मीटिंग शुरू, हाईकोर्ट के आदेश पर इंटक भी शामिल
Next: CIL Big News: कोल इंडिया के कर्मचारियों का बोनस तय नहीं, दोबारा मीटिंग बायकॉट

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.