Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CIL NEWS: देशभर में कुख्यात जामताड़ा को कोल इंडिया देने जा रहा नई पहचान, बड़ा प्रोजेक्ट शुरू
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

CIL NEWS: देशभर में कुख्यात जामताड़ा को कोल इंडिया देने जा रहा नई पहचान, बड़ा प्रोजेक्ट शुरू

24/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CIL-NEWS-Coal-India-is-going-to-give-new-identity-to-Jamtara-big-project-started
  • इस पहल का उद्देश्य कोयला उद्योग में क्रांति लाना है।
  • कोयला गैसीकरण के उपयोग के माध्‍यम से इसे औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों में परिवर्तित करना है।

सूचनाजी न्यूज, झारखंड। कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) के रणनीतिक निर्देशन के अतर्गत, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) (Eastern Coalfields Limited (ECL)) ने झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में भूमिगत कोयला गैसीकरण (यूसीजी) के लिए एक अभिनव पायलट परियोजना का शुभारंभ किया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: QCFI ने बेस्ट सर्पोटिंगऑर्गेनाईजेशन अवार्ड जीता, ट्रॉफी मिली भिलाई स्टील प्लांट के ED HR को

यह कोयला क्षेत्र के भीतर मंत्रालय के सक्रिय विविधीकरण प्रयासों को दर्शाता है। इस प्रथम अभूतपूर्व पहल का उद्देश्य कोयला उद्योग में क्रांति लाना है, इसके लिए मूल स्थान पर कोयला गैसीकरण का उपयोग करके इसे मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों में परिवर्तित करना है।

ये खबर भी पढ़ें : Job Alert: RITES में निकली वैकेंसी, ढाई लाख से अधिक सैलरी, देखें डिटेल

इन गैसों का उपयोग सिंथेटिक प्राकृतिक गैस, ईंधन, उर्वरक, विस्फोटक और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए रासायनिक फीडस्टॉक्स के उत्पादन के लिए किया जा सकता है। कोयला मंत्रालय कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है साथ ही यह कोयले को विभिन्न उच्च मूल्य वाले रासायनिक उत्पादों में परिवर्तित करते हुए इसकी क्षमता को पूर्ण रूप से उपयोग में लाता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO Update: क्या है KYC? क्यों जरूरी हो जाता है इसे अप्लाई करना? जानें इम्पॉर्टेंट बातें

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के लिए बड़ी उपलब्धि

भूमिगत कोयला गैसीकरण कोयला संसाधनों तक पहुँच प्रदान करके एक महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है जो पारंपरिक खनन विधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से अव्यवहारिक हैं। यह पायलट परियोजना कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और इसकी सहायक कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह भारत को उन्नत कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकियों को अपनाने में अग्रणी के रूप में स्थापित करती है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL ने Nation Builders 2024 के बीच भारत के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं में बनाई जगह

2015 में कोयला मंत्रालय ने मंजूरी दी थी

दिसंबर 2015 में कोयला मंत्रालय ने कोयला और लिग्नाइट युक्त क्षेत्रों में यूसीजी के लिए एक व्यापक नीतिगत प्रारूप को स्‍वीकृति दी थी। इस नीति के अनुरूप, कोल इंडिया ने भारतीय भू-खनन स्थितियों के अनुरूप यूसीजी प्रौद्योगिकी को लागू करने के लिए कस्ता कोयला ब्लॉक का चयन किया।
ईसीएल द्वारा सीएमपीडीआई रांची और कनाडा की एर्गो एक्सर्जी टेक्नोलॉजीज इंक (ईईटीआई) के सहयोग से प्रबंधित यह परियोजना दो वर्ष तक संचालित की जाएगी और इसमें दो चरण शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: मालगाड़ी में फंसा मजदूर, तड़पकर मौत

भारत के ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तनकारी अवसरों का सृजन होने की आशा

22 जून, 2024 को प्रारंभ हुए प्रथम चरण में बोरहोल ड्रिलिंग और कोर टेस्टिंग के माध्यम से तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करना शामिल है। दूसरे चरण में पायलट पैमाने पर कोयला गैसीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को 24 घंटे की हड़ताल

सीआईएल आरएंडडी बोर्ड द्वारा वित्तपोषित यह महत्वाकांक्षी आरएंडडी परियोजना, उप-कार्यान्वयन एजेंसियों के रूप में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और एर्गो एक्सर्जी के बीच सहयोग का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत का ई-श्रम पोर्टल छाया स्विट्जरलैंड के जिनेवा में, श्रमिक इन सुविधाओं का लें लाभ

इस पायलट परियोजना के सफल क्रियान्वयन से भारत के ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तनकारी अवसरों का सृजन होने की आशा है। यह देश के कोयला संसाधनों के दीर्घकालिक और कुशल उपयोग को प्रदर्शित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में इंवेस्टमेंट: निवेशकों ने मुख्यमंत्री साय से मिलकर सीजी में निवेश करने में दिखाई रूचि

भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में

कोयला मंत्रालय इस अग्रणी पहल के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्‍पूर्ण रूप से समर्थन प्रदान करने के लिए तत्पर है और भारत के ऊर्जा परिदृश्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव के प्रति आशान्वित है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के नेतृत्व में यह रणनीतिक पहल कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाती है और सतत विकास को बढ़ावा देती है।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC NEWS: कर्मचारी राज्य बीमा योजना से बड़ी खबर, रिपोर्ट सार्वजनिक

यह पायलट प्रोजेक्ट कोयला संसाधन उपयोग में नए मानक स्थापित करने के उद्देश्य के साथ जैसे जैसे आगे बढ़ेगा इससे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्‍वपूर्ण योगदान मिलेगा। कोयला मंत्रालय इस क्षेत्र में नवाचार और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, इससे राष्ट्र के लिए एक सुगम और पर्यावरणीय रूप से स्‍थायी ऊर्जा भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC NEWS: कर्मचारी राज्य बीमा योजना से बड़ी खबर, रिपोर्ट सार्वजनिक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Latest Job Alert : Central Bank of India में Recruitment, करीब 500 Post, ऐसे करें Apply
Next: Bhilai Township में बाहरी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, CITU ने IG Durg का जताया आभार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.