Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में बाहरी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, CITU ने IG Durg का जताया आभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township में बाहरी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, CITU ने IG Durg का जताया आभार

24/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-Ban-on-movement-of-outside-vehicles-CITU-expressed-gratitude-to-IG-Durg
  • दुर्घटना में मौत के बाद आईजी दुर्ग रेंज से मिलकर टाउनशिप की सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों को पूर्ण प्रतिबंधित करने की मांग की थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। टाउनशिप (Township) में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव पर अब अमल हो रहा है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू की मांग पर आईजी के आदेश पर अब बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: रात में डाउन लाइन की कंचनजंगा एक्सप्रेस होगी रिटर्न, रेलवे की बड़ी तैयारी

सीटू नेताओं ने पहले नगर पुलिस अधीक्षक फिर पुलिस अधीक्षक एवं तीन जून को बोरिया गेट पर महिला की ट्रक की चपेट में आने से हुई दुर्घटना में मौत के बाद आईजी दुर्ग रेंज से मिलकर टाउनशिप की सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों को पूर्ण प्रतिबंधित करने की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें : Job News: क्या आप भी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले हैं, तो यहां करें अप्लाई, मिलेगी सरकारी नौकरी, तगड़ी सैलरी

जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आईजी दुर्ग रेंज ने ट्रान्सपोर्टरो के साथ एक बैठक बुलाई थी, जिसकी सूचना डीएसपी यातायात पुलिस द्वारा सीटू कार्यालय में दी गई थी। इसके बाद सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों को टाउनशिप में प्रवेश पर प्रतिबंधित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO में क्या है SOP, इसकी वर्किंग, इम्पॉर्टेंस, उपयोगिता और डायरेक्ट होने वाले फायदे ऐसे समझिए, ध्यान दें पेंशनभोगी

डीपीएस चौक से पंथी चौक और पंथी चौक से नेहरू नगर फ्लाईओवर तक इस बीच में कई स्कूल एवं कोचिंग सेंटर पड़ते हैं, जहां दिनभर हजारों बच्चे पढ़ते हैं और बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।

ज्ञात हो कि पंथी चौक पर शाम पांच बजे एक छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके पूर्व नवंबर में खुर्सीपार गेट में ड्यूटी जाते समय संयंत्र कर्मी कोटेश्वर राव की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इन सब बातों को ध्यान रखते हुए वहां से गुजरने वाले रेत गिट्टी एवं अन्य सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: मालगाड़ी में फंसा मजदूर, तड़पकर मौत

BSP मेनेजमेंट निराकरण की दिशा में कार्य करते नजर नहीं आ रहा है

सीटू यूनियन भिलाई के सहायक महासचिव टी. जोगाराव ने कहा-लगातार हो रही दुर्घटनाओ एवं गेटों पर भारी वाहनों के जमावड़े को रोकने की दिशा में कार्य होता नहीं दिख रहा है। जबकि सभी ट्रेड यूनियनों ने अलग अलग तरीके से हर स्तर पर सुझाव दिया एवं सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।
लेकिन प्रबंधन तो यूनियनों के साथ बैठक में फोरलेन सड़क की बात करता है और कई तरह के सुधार की बात कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कहीं पर भी काम चालू नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को 24 घंटे की हड़ताल

बस पंथी चौक पर रेलिंग को काट के हटा दिया गया है, इसके सिवाय उन्होंने कुछ काम नहीं किया है जो बहुत ही निराशाजनक है।

आगे भी जारी रहेगा यातायात व्यवस्था में सुधार

आईजी दुर्ग रेंज ने सीटू की टीम को बताया कि इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक दुर्ग से बात हुई है। सीटू की टीम जल्द ही पुलिस अधीक्षक से भी मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : भारत का ई-श्रम पोर्टल छाया स्विट्जरलैंड के जिनेवा में, श्रमिक इन सुविधाओं का लें लाभ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CIL NEWS: देशभर में कुख्यात जामताड़ा को कोल इंडिया देने जा रहा नई पहचान, बड़ा प्रोजेक्ट शुरू
Next: Bokaro Steel Plant में छत स्ट्रक्चर के निरीक्षण के लिए ड्रोन सर्वे

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.