Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CIL NEWS: कई सालों से बंद अंडरग्राउंड खदान चालू करने जा रहा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

CIL NEWS: कई सालों से बंद अंडरग्राउंड खदान चालू करने जा रहा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड

11/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CIL-NEWS-Western-Coalfields-Limited-is-going-to-start-the-underground-mine-which-has-been-closed-for-many-years
  • एग्रीमेंट 25 वर्षों की अवधि के लिए रेवेन्यू शेयरिंग आधार पर किया गया है।
  • कुल कोयला उत्पादन 6.05 मिलियन टन होगा।
  • वलनी खदान से प्रति वर्ष 0.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन अनुमानित है।
  • वलनी भूमिगत खदान वेकोलि की प्रथम खदान है जहाँ रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर खनन कार्य किया जाएगा।  

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया (Coal India) के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने प्रोडक्शन (Productionb) बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (Vensar Construction Company Limited ) के साथ वलनी भूमिगत खदान का कार्य प्रारंभ करने के लिए एग्रीमेंट एक्सचेंज (Agreement Exchange) किया।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग के संभाग आयुक्त महादेव कावरे अब नई जिम्मेदारी में, संभाला विशेष सचिव का कामकाज

वेकोलि (WCL) के नागपुर क्षेत्र (Nagpur Area) की वलनी भूमिगत खदान दीर्घ काल से बंद है। वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (Vensar Construction Company Limited) के साथ किए एग्रीमेंट के तहत अब इस खदान में खनन कार्य प्रारंभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें : जीई फाउंडेशन: कौन कहता है ये बच्चे हैं दिव्यांग, भरकर दिखाई अभिव्यक्ति की उड़ान

वेकोलि मुख्यालय ने आयोजित विशेष कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार तथा वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (Vensar Construction Company Limited) के निदेशक वंशी कृष्णा के बीच एग्रीमेंट एक्सचेंज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन का एरियर कर्मचारी को 17 लाख, अधिकारी को 20 लाख से ऊपर

यह एग्रीमेंट 25 वर्षों की अवधि के लिए रेवेन्यू शेयरिंग (Revenue Sharing) आधार पर किया गया है। इस अवधि में प्रस्तावित कुल कोयला उत्पादन (Coal Production) 6.05 मिलियन टन होगा। वलनी खदान से प्रति वर्ष 0.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन अनुमानित है। वलनी भूमिगत खदान वेकोलि की प्रथम खदान है जहाँ रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर खनन कार्य किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: एनएमडीसी कर्मचारियों को इस बार 18300 रुपए कम मिलेगा बोनस, बनारस में समझौता

इस अवसर पर वेकोलि (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार (Manoj kumar) ने आशा व्यक्त की कि वलनी खदान जल्द ही राष्ट्र की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : हुडको में खिलाड़ियों को क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, पुलिस भी रहेगी साथ

इस कार्यक्रम में वेकोलि (WCL) के निदेशक तकनीकी तथा कार्मिक जेपी द्विवेदी (JP Dwivedi), निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) एके सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे तथा वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक रमेश राव एवं सलाहकार बीपी सिंह (BP Singh) विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों की सुविधा में एक और कटौती, मम्मी-पापा जिंदा है, इसलिए बहन को नहीं मिलेगी मेडिकल सुविधा

उल्लेखनीय है कि 20 दिसम्बर 2022 को वलनी भूमिगत खदान में खनन कार्य करने तथा पुनर्वास, विकास एवं संचालन करने हेतु वेकोलि द्वारा वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड को लेटर ऑफ अवार्ड (Letter of Award) जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL कोलियरी डिवीजन के तसरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट पर बड़ी खबर, MOU साइन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग के नए संभाग आयुक्त जेपी पाठक ने संभाली कुर्सी, कलेक्टर ने दी एक-एक जानकारी
Next: SAIL NEWS: बोनस, वेज एग्रीमेंट, एरियर को लेकर Durgapur Steel Plant के कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए को घेरा, जमकर नारेबाजी

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.