Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में CISF की गुंडई, हाइवा ऑपरेटर को जमीन पर पटका, थप्पड़ मारा, लाठी से पिटाई, रातभर हंगामा, जवान पर FIR की तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में CISF की गुंडई, हाइवा ऑपरेटर को जमीन पर पटका, थप्पड़ मारा, लाठी से पिटाई, रातभर हंगामा, जवान पर FIR की तैयारी

12/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CISF-hooliganism-in-Bhilai-Steel-Plant-beating-the-operator-with-sticks-ruckus-preparation-of-FIR-on-the-jawan
  • पीड़ित ऑपरेटर का कहना है कि भट्‌ठी थाना में रिपोर्ट करेंगे। सीआइएसएफ जवान ने आज पिटाई की है, कल फर्जी केस में फंसा सकते हैं। इसलिए रिपोर्ट करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में बीती रात काफी हंगामा हुआ। सीआइएसएफ (CISF) जवान ने हाइवा ऑपरेटर की गर्दन पकड़कर पहले जमीन पर पटका। कई थप्पण मारे। इसके बाद लाठियों से पिटाई कर दी। सीआइएसएफ जवान की इस हरकत को लेकर बवाल मच गया। रातभर हंगामा होता रहा। प्लांट गैरेज तक खबर पहुंचते ही वहां से अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

प्लांट के अंदर सीआइएसएफ द्वारा पिटाई को लेकर मजदूरों में काफी आक्रोश है। जीएम सर्विसेज तक मामला पहुंच चुका है। ऑपरेट की पिटाई से आक्रोशित हाइवा ऑपरेटरों ने ऑपरेशन को रोक दिया था। काफी तक गहमागहमी का माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़ें:   Bokaro Steel Plant: चंदा के बहाने AGM के घर पर बदमाशों का हमला, पत्नी के गले से खींची चेन, मचा कोहराम

कामकाज ठप होने की वजह से प्रबंधन भी हरकत में आया। सीआइएसएफ के उच्चाधिकारियों को भी रात में मौके पर पहुंचना पड़ा। महिला अधिकारी भी भागते हुए पहुंचीं। किसी तरह मामले को शांत करने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि बलवंत ठेकेदार के कर्मचारी टीकम साहू हाइवा लेकर जा रहे थे, तभी ओएचपी (OHP) चेक पोस्ट पर सीआइएसएफ जवान से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि जवान ने पहले थप्पड़ मारा, फिर लाठी बरसा दिया।

ये खबर भी पढ़ें:   हाउस लीज रजिस्ट्री: 12 जुलाई को पहली रजिस्ट्री, CM Bhupesh Baghel से भेंट करवाएंगे विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पाल, BSP ने दिया इन अफसरों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सीआइएसएफ जवानों ने हाइवा ऑपरेटर का गला पकड़कर खींचकर नीचे गिराया और इतनी लाठी मारा कि घुटने के ऊपर का हिस्सा लाल हो गया है। जख्म के निशान पड़ गए हैं। दर्द से मजदूर कहरा रहा था। मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार कराया गया है। सेक्टर-9 में आगे इलाज चलेगा।

मजदूरों ने बताया कि सीआइएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन किसी के पास कोई जवाब नहीं था। प्लांट गैरेज के अधिकारियों ने मजदूरों को किसी तरह शांत कराया और दो-टूक बोल दिया कि सीआइएसएफ को लाठी मारने का अधिकार किसने दे दिया है। हाइवा ऑपरेटर के पास गेट पास है, लाइसेंस है, फिर इस तरह की पिटाई ठीक नहीं है।

बीएसपी ने सिक्योरिटी के लिए रखा है, कर्मचारियों की पिटाई के लिए नहीं…। घटना के बाद से आरोपित जवानों चेक पोस्ट से गायब हो गया था। हाइवा ऑपरेटर और हेल्पर ने लिखित में प्रबंधन को अपना पक्ष दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL House Lease: 22 साल बाद भिलाई टाउनशिप में लीज रजिस्ट्री पास, आज से घरों में खुशियां ही खुशियां, मेयर नीरज पाल ने बताया अगला टार्गेट

बस इतना बोलना था, हो गई पिटाई

टीकम साहू ने बताया कि एमआरडी चौक पर पहले इंट्री कराया। ओएचपी चेक पोस्ट पर पहुंचे। वहां भी इंट्री कराने गए। जवान ने कहा-रात में कितने बजने तक चलोगे। जवाब दिया कि रात में 2 बजे तक…। इतना सुनते ही जवान भड़क गया। कहासुनी होने लगी। जुबान लड़ाने की बात बोलते हुए जवान ने लाठी निकाली और पिटाई कर दी।

कौन पी रखा था दारू…?

पीड़ित ऑपरेटर टीकम साहू ने सूचनाजी.कॉम को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि सीआइएसएफ की मैडम भी रात में आईं थीं। वह बोलीं कि दारू पियो हो…। इतना सुनते ही मैडम से कहा-चलिए आप मुझे और सीआइएसएफ जवान को लेकर मेडिकल कराइए। स्पष्ट हो जाएगा कौन दारू पिए है। इतना सुनते ही आरोपित जवान को भगा दिया गया। टीकम के साथ पोपलेन ऑपरेटर कमलेश साहू भी थे। पीड़ित ऑपरेटर का कहना है कि भट्‌ठी थाना में रिपोर्ट करेंगे। सीआइएसएफ जवान ने आज पिटाई की है, कल फर्जी केस में फंसा सकते हैं। इसलिए रिपोर्ट करेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रोजगार मेला: 583 पदों पर होगी भर्ती, 13 जुलाई को भिलाई में मिलेगा नौकरी का मौका
Next: सिकंदराबाद रेल मंडल के पेद्दपल्ली जंक्शन पर अब ठहरेगी ट्रेन, इधर-अमृतसर नहीं निजामुद्दीन तक चल रही रेलगाड़ी

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.