Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रोजगार मेला: 583 पदों पर होगी भर्ती, 13 जुलाई को भिलाई में मिलेगा नौकरी का मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

रोजगार मेला: 583 पदों पर होगी भर्ती, 13 जुलाई को भिलाई में मिलेगा नौकरी का मौका

11/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rojgar-Mela-583-posts-will-be-recruited-job-opportunity-will-be-available-in-Bhilai-on-July-13-departmental-exam-will-be-held-in-BIT

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 13 जुलाई को भिलाई लाइवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 में किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड दुर्ग, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस सीपी लिमिटेड भिलाई सुपेला, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन प्रा. लि. एवं आदित्य इलेक्ट्रानिक्स के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा लाइवीलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में 13 जुलाई को समय प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

बीआईटी में होगी विभागीय परीक्षा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, सी-अनुभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) द्वारा 1 अगस्त से 8 अगस्त 2023 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), दुर्ग को परीक्षा केंद्र नामांकित किया गया है।

उपायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान दुर्ग के प्राचार्य को परिपत्र जारी कर विभागीय परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 02 कक्ष आरक्षित करने एवं परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने कहा गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के मकानों में कब्जा कर लो कब्जा, महज ढाई हजार में ये बंदा चला रहा कब्जे का धंधा, देखिए वीडियो
Next: Bhilai Steel Plant में CISF की गुंडई, हाइवा ऑपरेटर को जमीन पर पटका, थप्पड़ मारा, लाठी से पिटाई, रातभर हंगामा, जवान पर FIR की तैयारी

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.