Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CISF के IG संजय प्रकाश पर भतीजी को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने कराया रेस्क्यू, पटना से पहुंची महिलाओं की टीम, आइजी ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

CISF के IG संजय प्रकाश पर भतीजी को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने कराया रेस्क्यू, पटना से पहुंची महिलाओं की टीम, आइजी ने ये कहा…

05/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CISF-IG-Sanjay-Prakash-accused-of-taking-niece-hostage-Rescue-IG-said-this…
  • आइजी संजय प्रकाश बिहार के पटना के रहने वाले हैं। भतीजे ने 2 तारीख को अपनी मौसी को 6 पेज का सुसाइड नोट भेजा था।

अज़मत अली, भिलाई। केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक बल (Central Industrial Security Force) यानी सीआइएसएफ (CISF) के आईजी संजय प्रकाश पर भतीजी को नजर बंद रखने का गंभीर आरोप लगाया गया है। भतीजी ने 2 तारीख को अपनी मौसी को 6 पेज का सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें लिखा था कि उसे भिलाई से ले जाया जाए, वरना वह आत्महत्या कर लेगी।

मौसी अनिता शर्मा ने इसकी शिकायत पटना स्थित महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी से की। वहां से वीणा मानवी, अध्यक्ष अरुणिमा, उपाध्यक्ष फहीमा खातून और मौसी अनीता शर्मा शनिवार सुबह भिलाई पहुंचीं। सीधे उतई स्थित सीआइएसएफ आइजी के आवास पहुंचने पर गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया

ये खबर भी पढ़ें:   NPS: SAIL 3% ही देगा डीए-बेसिक का पेंशन अंशदान, सर्कुलर जारी

सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक गेट पर ही खड़े रहने के बाद किसी से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद सभी लोग एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा के पास पहुंचे। वहां से पुलिस मदद मिली और आइजी के घर पर टीम पहुंची। इसके बाद लड़की को रेस्क्यू किया गया। 22 साल की लड़की का मेडिकल और पुलिस बयान के बाद मौसी को सुपुर्द कर दिया गया है। रविवार सुबह सभी लोग पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल

इस पूरे घटनाक्रम पर आइजी संजय प्रकाश ने Suchnaji.com को अपना पक्ष बताया। उन्होंने कहा कि बड़े भाई कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज मैं दिल्ली पोस्टिंग के समय भी कराता रहा। भिलाई आया तो यहां भी कराता रहा। अक्टूबर में स्पर्श हॉस्पिटल में भाई की मौत हुई। उनकी पत्नी का निधन 2016 में हो गया था। एक बेटी है, जो मेरे साथ ही रहती थी।

पांच-छह दिन पहले वह बोली कि मुझे पटना जाना है। मैंने मना किया तो उसने मौसी को पत्र लिखकर बुला लिया। ननिहाल वाले लोगों ने क्या कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे पास एसपी दुर्ग का फोन आया था, मैंने उनसे भी यही कहा था कि वह जिसके साथ रहना चाहती है रहे, मुझे कोई आपत्ती नहीं है। लेकिन, लड़की का मेडिकल और पुलिस बयान पहले कराया जाए। इसके पुलिस ने अपनी मौजूदगी में बयान कराया और भतीजी मौसी के साथ चली गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

महिला विकास मंच राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि लड़की की मौसी अनीता शर्मा ने 2 तारीख को शिकायत की थी। 6 पेज का सुसाइड नोट देखने के बाद हम लोग पटना से रवाना हो गए थे। पूरा मामला प्रॉपर्टी का है। परिवार को लेकर तरह-तरह का सवाल उठाया जा रहा है। कई केस पूर्व में हो चुका है। एसपी शलभ सिन्हा और बाल विकास विभाग की मदद से लड़की को रेस्क्यू किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

वीणा मानवी ने बताया कि वह लोग पहले आइजी के घर पहुंचे ताकि घर की बात घर में ही रह जाए। लेकिन, आइजी मिलने को तैयार नहीं थे। इसलिए पुलिस में जाने की जरूरत पड़ी। चार महिलाएं गेट पर थीं। आइजी की पत्नी से मिलने की बात की, लेकिन कोई नहीं आया।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: केंद्र सरकार और कंपनी नहीं कर्मचारियों-अधिकारियों को ही देना है 1.16% ब्याज, दावा-4 लाख तक नुकसान का

आरोप लगाया जा रहा है कि लड़की के नाम पर बिहार में 380 बीघा जमीन थी। आइजी ने 180 बीघा जमीन को बिकवा दिया। पिछले दिनों करीब 5 लाख के चेक पर लड़की से साइन कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में लाकर की चाबी, बैंक पासबुक, चेक बुक, गहने आदि लड़की को सौंप दिए गए हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL BIDU Election: महामंत्री पद पर संदीप का त्रिशूल और आनंद का जलता मशाल चुनाव चिह्न, ये डिप्लोमा कर्मी नहीं डाल सकते वोट
Next: Steel Plant के फर्नेस में धमाका, 2 मजदूर झुलसे, एक की मौत

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.