Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दल्ली राजहरा में 12 से 14 अक्टूबर तक सीटू का 8वां राज्य सम्मेलन, दहाड़ेंगे तपन सेन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दल्ली राजहरा में 12 से 14 अक्टूबर तक सीटू का 8वां राज्य सम्मेलन, दहाड़ेंगे तपन सेन

Azmat ali 25/08/2025 (Last updated: 25/08/2025) 1 minute read
CITUs 8th State Conference Will Be Held from 12 to 14 October in Dalli Rajhara Tapan Sen Will Address 1

सीटू से संबद्ध विभिन्न यूनियनों से 150 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में सीटू के अखिल भारतीय महासचिव तपन सेन संबोधित करेंगे।

  • सम्मेलन के पहले दिन 12 अक्टूबर को रैली आयोजित की गई है।
  • प्रतिनिधियों के अलावा यूनियन के समर्थकों एवं बड़ी तादाद में आंगनवाड़ी यूनियन के नेता पहुंच रहे।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन राजहरा ब्रांच इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने बताया कि सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) का आठवां राज्य सम्मेलन की मेजबानी करने का अवसर हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन, राजहरा इकाई को मिला है।

यह सम्मेलन 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक संपन्न होगा। इस सम्मेलन में राज्य भर से सीटू से संबद्ध विभिन्न यूनियनों से 150 प्रतिनिधि भाग लेंगे सम्मेलन में विशेष रूप से सीटू के अखिल भारतीय महासचिव तपन सेन, उपस्थित रहेंगे।

राज्य सम्मेलन की तैयारी हेतु स्वागत समिति गठित

राज्य सम्मेलन के सफल आयोजन व तैयारी हेतु राजहरा में यूनियन की सामान्य बैठक संपन्न हुई, जिसमें यूनियन के पदाधिकारी समिति, कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में समर्थक साथी उपस्थित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य

इस बैठक में राज्य सम्मेलन के तैयारी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करने के पश्चात सर्वसम्मति से स्वागत समिति गठन किया गया, जिसमें एमएस शांत कुमार को अध्यक्ष, प्रकाश सिंह क्षत्रिय को सचिव, जे गुरूवुलु को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा पुरुषोत्तम सिमैया, विजय कुमार जांगड़े, जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, डीवीएस रेड्डी, ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, संगीता महंत, रंभा पवार (आंगनबाड़ी), इन्द्र दमन सिंह ठाकुर, अनिल रामटेके (LIC) को उपाध्यक्ष एवं चार्ली वर्गीस, सुजीत मंडल, सुजीत मुखर्जी, मुकेश मानस, रामाधीन राम, शशिकांत, नकुल देवांगन, आरती राम ठाकुर, बालमुकुंद ठाकुर , ओमप्रकाश साहू को संयुक्त सचिव चुना गया।

सफल आयोजन हेतु उप समितियां गठित

सीटू नेता ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है, जिसमें आवास समिति, वित्त समिति, भोजन व्यवस्था समिति, प्रचार प्रसार, साज सज्जा समिति, परिवहन समिति आदि प्रमुख है। स्वागत समिति के अलग-अलग उपाध्यक्षों एवं संयुक्त सचिवों को इन उप समितियां के प्रभारी एवं संयोजक बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: सेफी मिला श्रम मंत्री मंसुख मांडविया से, EPFO संग बैठक में SAIL की अटकी पेंशन पर ये बात

सिंधी भवन में होगा सम्मेलन

सम्मेलन के लिए राजहरा के सिंधी भवन को बुक किया गया है। सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों को ठहरने के लिए सिंधी भवन के साथ-साथ अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। पूरे शहर को झंडो, बैनर एवं तोरणों से सजाने हेतु तैयारी शुरू हो गई है

सम्मेलन के पहले दिन होगा रैली एवं आम सभा

हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू) राजहरा ब्रांच अध्यक्ष पुरुषोत्तम सीमैया के मुताबिक सम्मेलन के पहले दिन 12 अक्टूबर को रैली आयोजित की गई है, जिसमें राज्य से आए प्रतिनिधियों के अलावा यूनियन के समर्थकों एवं बड़ी तादाद में आंगनवाड़ी यूनियन के साथी शामिल होंगे। रैली के पश्चात जैन भवन चौक में आम सभा होगी। आम सभा के बाद सम्मेलन का उद्दघाटन एवं प्रतिनिधि सत्र शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट आवास आवंटन हेराफेरी में दोषी कोई और, फंसा रहे AGM को

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Expansion Project: भट्ठी थाना, इंटक, सीटू कार्यालय, जगन्नाथ मंदिर, हॉस्टल पर आ रही ये बात…
Next: SAIL Big News: वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर केंद्रीय श्रमायुक्त ने बुलाई मीटिंग, मैनेजमेंट-यूनियन 9 सितंबर को होंगे आमने-सामने

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.