Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो टाउनशिप हादसे पर सीटू की जांच कमेटी पहुंची सेक्टर 12 ई, घोर लापरवाही…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो टाउनशिप हादसे पर सीटू की जांच कमेटी पहुंची सेक्टर 12 ई, घोर लापरवाही…

Azmat ali 16/08/2026 1 minute read
CITUs inquiry committee regarding the Bokaro Township accident has arrived at Sector 12-E (1)

बीएसएल प्रबंधन अविलंब जिम्मेदारी तय करे। घटनाओं की निष्पक्ष जांच कमेटी बनाई जाए। यूनियन प्रतिनिधि को भी करें शामिल।

  • आवश्यक न्यूनतम मैनपावर का घोर अभाव है। ऐसी घटनाओं की तुरंत निस्तारण के लिए कोई क्विक रेस्पॉन्स टीम नहीं है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो टाउनशिप के सेक्टर 12 ई में हुए हादसे की जांच के लिए सीटू की एक जांच कमिटी पहुंची। एक ब्लॉक की पानी का टंकी और सीढ़ी भर-भराकर गिर गई थी, जिसके फलस्वरूप उसमें रहने वाले निवासियों का जान सांसत में आ गई थी।

यूनियन के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि ब्लॉक को बाहर से देखने से यह प्रतीत होता है कि उसकी रंग रोगन हाल ही में किया गया हो। उन्होंने आगे कहा कि सेल, बोकारो इस्पात प्रबंधन शहर के सौंदर्यीकरण के नाम करोड़ों रुपए खर्च करती है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर एक पूरा लावो लश्कर चलता है। लेकिन जिन आवासों में उनके कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी रहते हैं, उनकी कोई नियमित मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेवारी नहीं के बराबर है।

पूरे सेक्टर 12 के लिए एक मेंटेनेंस कार्यालय है, जो रात्रि पाली में बंद रहती है। सिविल, इलेक्ट्रिकल, वाटर सप्लाई, पब्लिक हेल्थ के लिए आवश्यक न्यूनतम मैनपावर का घोर अभाव है। ऐसी घटनाओं की तुरंत निस्तारण के लिए कोई क्विक रेस्पॉन्स टीम नहीं है।

बोकारो प्रबंधन से यूनियन मांग करती है कि अविलंब जिम्मेवारी तय करें। घटनाओं की निष्पक्ष जांच कमिटी बनाई जाए, जिसमें यूनियन प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए। कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को सुरक्षित आवास मुहैया कराई जाय। आवास अनुरक्षण की गुणवत्ता की जांच की जाए। जांच पड़ताल कमेटी में देव कुमार, इश्तियाक अंसारी, संजय अंबेडकर,आर एन सिंह,आर आर पन्ना आदि शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: 151 कर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड, CISF-BSL सुरक्षा बल के 55 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, BGH को ये सौगात
Next: Rourkela BMS Election: पुरानी कमेटी भंग, सत्यनंद दास अध्यक्ष, त्रिलोचन नायक कार्यकारी अध्यक्ष, संजीव महामंत्री, हिमांशु शेखर बल बने उपाध्यक्ष

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.