Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: 151 कर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड, CISF-BSL सुरक्षा बल के 55 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, BGH को ये सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: 151 कर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड, CISF-BSL सुरक्षा बल के 55 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, BGH को ये सौगात

Azmat ali 16/08/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Birsa Munda Excellence Award for 151 employees a special gift for BGH

डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बीएसएल की उपलब्धियों और टाउनशिप में ये बात कही।

  • बोकारो महिला समिति, संकार्य प्रभाग, बीएसएल सुरक्षा विभाग एवं बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा भी अपने-अपने परिसरों में ध्वजारोहण किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उनके साथ मंच पर सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक जितेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे। समारोह में बीएसएल के अधिशासी निदेशक, महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, अन्य वरीय अधिकारी, सीआईएसएफ बोकारो यूनिट के अधिकारी, बीएसएल कर्मचारी, बच्चे तथा बड़ी संख्या में बोकारोवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि सेल एवं बोकारो स्टील प्लांट बीते छह दशकों से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बीएसएल की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ बोकारो स्टील समाज, नगर तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति भी पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने बताया कि टाउनशिप में सड़क, विद्युत आपूर्ति एवं अनुरक्षण कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…

कई मुख्य एवं आर्टेरियल सड़कों की मरम्मत का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कई अन्य सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। अनेक आवासीय ब्लॉकों का बाहरी मरम्मत एवं पेंटिंग कार्य संपन्न हो चुका है तथा शेष ब्लॉकों का कार्य भी जारी है। इसके साथ ही, विद्युत व्यवस्था को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 151 कर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त,सीआईएसएफ एवं बीएसएल सुरक्षा बल के 55 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड

मुख्य समारोह के पश्चात निदेशक प्रभारी ने बोकारो जनरल अस्पताल में एक टीएमटी मशीन, सीसीयू के लिए एक आरओ यूनिट, न्यूरोसर्जरी विभाग में एक न्यूरोसर्जिकल ड्रिल और ई एन टी विभाग में एक इंटीग्रेटेड पॉवर्ड ड्रिल एंड डीब्रिडर सिस्टम का उद्घाटन किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन

इसके अलावा ट्रेनीज़ हॉस्टल परिसर में सेल फुटबॉल अकादमी का नवीनीकृत हॉस्टल का उद्घाटन भी निदेशक प्रभारी ने किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो महिला समिति, संकार्य प्रभाग, बीएसएल सुरक्षा विभाग एवं बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा भी अपने-अपने परिसरों में ध्वजारोहण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट: 30 हजार करोड़ का Greenfield Modernization-Expansion Project, डीआइसी ने मांगी रथयात्रा जैसी एकजुटता
Next: बोकारो टाउनशिप हादसे पर सीटू की जांच कमेटी पहुंची सेक्टर 12 ई, घोर लापरवाही…

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.