Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता पक्ष के विधायकों संग भाजपा के अजय चंद्राकर, बृज मोहन अग्रवाल के लिए भी खोला पिटारा, जानें घोषणाएं
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता पक्ष के विधायकों संग भाजपा के अजय चंद्राकर, बृज मोहन अग्रवाल के लिए भी खोला पिटारा, जानें घोषणाएं

24/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghel-along-with-ruling-party-MLAs-also-opened-the-box-for-BJPs-Ajay-Chandrakar-Brij-Mohan-Agarwal-know-announcements
  • स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-करजी, जिला सरगुजा उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जाना, ग्राम तराजू विकासखण्ड लखनपुर में माध्यमिक शाला खोला जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2023 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अनेक मंत्रीगणों, संसदीय सचिव और विधायकों की मांग पर उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं के बारे में आप भी पढ़ें।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-नया बाराद्वार, जिला सक्ती में नवीन आत्मानंद विद्यालय की स्थापना, जिला सक्ती में नवीन महाविद्यालय की स्थापना (तृतीय अनुपूरक में शामिल है), सारागांव जिला जांजगीर-चापा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने की घोषणा की।

इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-करजी, जिला सरगुजा उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जाना, ग्राम तराजू विकासखण्ड लखनपुर में माध्यमिक शाला खोले जाने की घोषणा करता हूं।

कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-विकासखंड साजा जिला बेमेतरा के ग्राम पंचायत मोहगांव में आत्मानंद विद्यालय की स्थापना, पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री का हाई स्कूल में उन्नयन विकासखंड धमधा जिला दुर्ग, हाईस्कूल भुस्ताला विकासखंड साजा जिला बेमेतरा का हायर सेकेन्डरी में उन्नयन किया जाएगा।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि- ग्राम अंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाना, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी, गनियारी एवं मोहलई, विकासखंड एवं जिला दुर्ग को हाई स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि- ग्राम कोगवार (मंझोली) विकासखंड वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर में नवीन प्री मैट्रिक कन्या विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो के लिये 50 सीटर छात्रावास, नगर पंचायत छुरीकला जिला कोरबा में नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, शासकीय प्राथमिक शाला पहाड़करवा विकासखंड प्रतापपुर जिला सूरजपुर का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन, शासकीय प्राथमिक शाला तराजू विकासखंड लखनपुर जिला सरगुजा का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जाएगा।

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सबको मिला मौका

विधायक सत्यनारायण शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-ग्राम पंचायत टेमरी एवं बनरसी को सम्मिलित कर नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा।

विधायक पुरूषोत्तम कंवर के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीबजार विकासखंड पाली जिला कोरबा को (9वी से 12वी ) तक नियमित अनुदान प्रदान करने की घोषणा की।

संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-जिला बालोद के तिलखैरी- देवरी मार्ग में तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विधायक आशीष छाबड़ा के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-ग्राम बेरला में 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर 50 बिस्तर अस्पताल बनाये जाने की घोषणा की।

विधायक रामपुकार सिंह के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि- 250 सीटर अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पत्थलगांव, जिला जशपुर की स्थापना की जाएगी।

विधायक गुलाब कमरो के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-नागपुर जिला कोरिया उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जाएगा।

विधायक पुन्नूलाल मोहले के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि मुंगेली के महलागांव में स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जाएगी।
विधायक अजय चंद्राकर के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-गुरू घासीदास महाविद्यालय कुरूद में पी.जी. स्तर के कम्प्यूटर साइंस, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी के नये संकाय प्रारंभ किये जाने की घोषणा करता हूं।

विधायक अजय चंद्राकर एवं बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि- मेकाहारा जिला रायपुर में मुख्य बजट में 200 पद शामिल किया गया है।

विधायक धर्मजीत सिंह के विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि-पण्डरिया रोड से गुरूद्वारा तक तथा ग्राम बैजलपुर से मेघापार्क ग्राम सड़क निर्माण शामिल करने की घोषणा करता हूं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बेरोजगारी भत्ता: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, अगर ये ऑफर ठुकराया तो नहीं मिलेगा 2500
Next: SAIL Vacancy 2023: बोकारो स्टील प्लांट, झारखंड खदान, रिफ्रेट्री, अस्पताल में 244 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.