Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जिस जगह पर वीरनारायण सिंह हुए शहीद, वहीं सीएम भूपेश बघेल ने की प्रतिमा स्थापित, रायपुर को 132 करोड़ की सौगात
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

जिस जगह पर वीरनारायण सिंह हुए शहीद, वहीं सीएम भूपेश बघेल ने की प्रतिमा स्थापित, रायपुर को 132 करोड़ की सौगात

12/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghel-installed-the-statue-at-the-place-where-Veernarayan-Singh-was-martyred-a-gift-of-132-crores-to-Raipur
  • मुख्यमंत्री ने छतीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह काम 102 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर शहर को 132 करोड़ 42 लाख रुपये के कई विकास कार्यों की सौगात दी। रायपुर शहर के बीच ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने छतीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह काम 102 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों ने उत्पादन में नहीं आने दी अड़चन, मिला पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 1857 के गदर के समय दिल्ली, झांसी, अवध आदि विद्रोह के केंद्र थे। छत्तीसगढ़ भी लड़ाई में पीछे नहीं था। वीरनारायण सिंह के पास जमींदारी भी थी इसके बावजूद अंग्रेजों के हुक्म को मानने से इंकार कर दिया। लड़ाई हुई और मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया। 10 दिसंबर को जयस्तंभ चौक में उन्हें फांसी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें:  CG में 5 साल बाद बढ़ी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 5% फीस, जानिए किस कोर्स की कितनी फीस

बताते हैं कि कई दिनों तक उनके शव को फांसी से उतारा नहीं गया ताकि लोगों में खौफ आ जाए। उनके वंशज गांव छोड़कर भागे, छूपकर रहे। उनके परिवार को बड़ी तकलीफ हुई। बाद में उनकी वंशावली बनाई गई और शासन से उनके वास्तविक वंशजों को मान्यता मिली। ऐसे शहीदों के बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ।

सीएम ने कहा कि आज मुझे इस बात की खुशी है कि जिस जगह पर उन्होंने बलिदान दिया, वहीं पर उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। मुझे इस बात की खुशी है कि जिला प्रशासन ने यह अच्छा कार्य किया है। आज रजक गुड़ी का लोकार्पण भी मैंने किया है। बहुत से सरोवरों-उद्यानों के जीर्णाेद्धार का आज लोकार्पण हुआ है। बहुत से समाज के लोग जुटे हैं। आज 36 सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया है जिनकी घोषणा भेंट मुलाकात के दौरान मैंने की थी।

ये खबर भी पढ़ें:  बोकारो स्टील प्लांट में ईडी वर्क्स के नाम पर हुआ खास आयोजन, मिला पुरस्कार

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हम ऐसे वीरों की भूमि से हैं जिन्होंने अपने लोगों के खातिर अपनी जान गंवाने में भी कदम पीछे नहीं किये। इस मौके पर शहीद वीरनारायण सिंह की सातवीं पीढ़ी के वंशज राजेंद्र सिंह दीवान ने सोनाखान का इतिहास और सोनाखान की गाथा सुनाई तथा कविता के रूप में शहीद वीरनारायण सिंह के पराक्रम का वर्णन किया।

इस मौके पर सांसद दीपक बैज, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, सेल्फी और बनानी हो Reels तो आइए भिलाई टाउनशिप

शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी रहे शहीद वीरनारायण सिंह की भव्य प्रतिमा जयस्तंभ चौक में स्थापित की गई है। ग्राम थनौद के मूर्तिकार राधेश्याम चक्रधारी व लव चक्रधारी ने इस प्रतिमा का निर्माण किया है। यह कांस्य प्रतिमा 15 फीट ऊंची व 02 टन वजन की है। प्रतिमा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य की कुल लागत लगभग 51 लाख रूपए है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant में हादसा, वैगन पलटा, मचा हड़कंप

सीएसपीडीसीएल की 112 करोड़ की कार्य योजनाओं का शुभारंभ

सीएसपीडीसीएल द्वारा 109 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास आज किया गया हैं। इस कार्य के पूरा हो जाने से सड़कों पर फैले तार अंडरग्राउंड होंगे, जिससे शहरों को सुव्यवस्थित व सुंदर स्वरूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा मठपुरैना व आईएसबीटी में 03 करोड़ रूपए की लागत से अतिरिक्त सब-स्टेशन व ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य का लोकार्पण हुआ है। अब इस क्षेत्र के निवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें:  दुर्ग जिले के कुम्हारी में मर्डर, सतनामी समाज भड़का, 3 हिरासत में

शहरी औद्योगिक पार्क ‘रजक गुड़ी’ का लोकार्पण

परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को उनके व्यवसाय से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में राशि 69 लाख रूपए की लागत से स्थापित शहरी औद्योगिक पार्क ‘रजक गुड़ी’ का लोकार्पण हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस को फायरिंग रेंज, साइबर थाना, ट्रांजिट हॉस्टल और नई गाड़ियों की सौगात, मिली एक साथ

इस परिसर में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है।

परंपरागत व्यवसाय से जुड़े धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 से अधिक परिवारों को प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस: छत्तीसगढ़ के डाकघरों में बिक रहा 25 रुपए में 5 लाख तिरंगा

रायपुर में 12 करोड़ की लागत से 16 शहरी उद्यानों व तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा जल संरक्षण व कार्य का शिलान्यास हुआ है। इन भवनों के निर्माण हो जाने से विभिन्न समाजों के सैकड़ों परिवारों को अपने आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट: समाधान, ये शब्द नहीं सभागार का है नाम, अब यहीं होगी बैठकी
Next: Rourkela Steel Plant ने बिजली उत्पादन में रचा कीर्तिमान, DIC बधाई देने और ED पहुंचे मिठाई खिलाने

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.