Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन और BJP विधायक विद्यारत्न भसीन को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CM भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन और BJP विधायक विद्यारत्न भसीन को दी श्रद्धांजलि

24/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghel-paid-tribute-to-Rani-Durgavati-and-MLA-Vidyaratna-Bhasin
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को दी श्रद्धांजलि।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। वैशालीनगर के विधायक विद्यारत्न भसीन को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके आवास पहुंचे। दुर्ग जिले के भिलाई वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चन्दर भसीन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुख की घड़ी में स्वर्गीय भसीन के परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इधर-मुख्यमंत्री शामिल हुए वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए। उन्होंने रानी दुर्गावती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपने अतीत की जानकारी नहीं रखता वह विकास से दूर हो जाता है।

आज आदिवासी समाज अपने गौरवशाली अतीत को स्मरण कर वीरांगना रानी दुर्गावती की बलिदान पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहा है। रानी दुर्गावती ने समाज कल्याण के लिए प्राणों का त्याग कर इतिहास में अमर हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने का काम कर रही है।

समाज के रीति नीति, देवी-देवताओं के मठ को संरक्षित कर विकसित किया जा रहा है। आदिवासी पुजारियों के किये मानदेय राशि की व्यवस्था की गई है। आदिवासी नृत्य महोत्सव से समाज को देश दुनिया मे पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति को बचाने सरकार काम रही है। आर्थिक विकास के लिए वनोपजों का वाजिब दाम की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा पर जोर देते हुए सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय आत्मानंद स्कूल की व्यवस्था की गई है। नक्सली क्षेत्रो में 300 बंद स्कूल खोले गए है। बस्तर में मलेरिया मुक्त अभियान के अच्छे परिणाम मिले है।

सरकार समाज के सभी वर्ग के विकास के साथ समता मूलक समाज की स्थापना कर रही है। सभी समाज के लिये जमीन व राशि की व्यवस्था की जा रही है। जमीन की मालिकाना हक के लिए समाज को 10 प्रतिशत राशि शासन को देनी होगी। उन्होंने कहा कि जिस समाज के पास जमीन है उसको सरकार भवन आदि बनाने के लिए राशि प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के अध्यक्ष द्वारा की गई मांगों का जिक्र करते हुए गोण्डवाना भवन दुर्ग में डोम बनाने के लिए 50 लाख रूपए की राशि की घोषणा किया। केंद्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष श्री एम डी ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण में गोंडवाना के इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

उन्होंने समाज के विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। समारोह को विधायक श्री अरुण वोरा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी निलकंठ गढ़े, सीताराम ठाकुर, राजेश ठाकुर, विष्णु देव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: खुर्सीपार के वार्ड 43 और 44 में होगा निर्माण कार्य, विधायक देवेंद्र यादव ने दी सौगात, बदल रही तस्वीर
Next: SAIL NEWS: दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंके जा रहे BSP मजदूर, CISF के पड़ने पड़ते हैं पांव

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.