Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM भूपेश बघेल बोले-BJP कन्फ्यूजन पैदा करती है, काम नहीं करती, Bhilai टाउनशिपवासियों को बिजली बिल हाफ का मिलेगा लाभ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

CM भूपेश बघेल बोले-BJP कन्फ्यूजन पैदा करती है, काम नहीं करती, Bhilai टाउनशिपवासियों को बिजली बिल हाफ का मिलेगा लाभ

23/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghel-said-BJP-creates-confusion-does-not-work-residents-of-Bhilai-township-will-get-the-benefit-of-half-the-electricity-bill
  • कैबिनेट में इस पर बिल आएगा। बिल को पास किया जाएगा। इसके बाद भिलाईवासियों को बिजली बिल हाफ का लाभ मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भिलाई टाउनशिप में हाउस लीज डीड रजिस्टर्ड होने और भाजपा के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष किया। कहा-भारतीय जनता पार्टी सिर्फ कन्फ्यूजन पैदा करती है, काम नहीं करती है।

लीज के मामले में उन्होंने कहा बीजेपी ने पैसे लेकर लोगों को मालिक भी नहीं बनाया। हम अभी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। जल्द ही सारे बीएसपी में निवासरत लोगों का बिजली बिल भी हाफ होगा। सीएम ने कहा कि भिलाई टाउनशिप में रहने वालों को भी बिजली बिल हाफ योजना का लाभ देने के लिए काम किया जा रहा है। कैबिनेट में इस पर बिल आएगा। बिल को पास किया जाएगा। इसके बाद भिलाईवासियों को बिजली बिल हाफ का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें:डॉ. खूबचंद बघेल: मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के हाथों BSP अधिकारी-कर्मचारी संग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नामचीन लोग सम्मानित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को सिविक सेंटर भिलाई स्थित कला मंदिर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव एवं अरुण वोरा, महापौर भिलाई नीरज पाल, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व महापौर भिलाई नीता लोधी भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कई अन्य विषयों पर भी बोले। सीएम की इस बात काे लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

बता दें कि भिलाई टाउनशिप में साल 2001 से 2003 के बीच 4500 लोगों को लीज पर आवास दिया गया। लेकिन इनका लीज डीड आज तक रजिस्टर्ड नहीं हो सका था। अप्रैल में सीएम भिलाई में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने लीज रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया था।

इसको संज्ञान में लेकर सीएम ने कलेक्टर और बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता को निर्देशित किया था कि मामले को हल किया जाए। लगातार बैठकें चलती रही। और लीजधारियों की लीज डीड रजिस्टर्ड होने लगी। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ कई आरेाप लगाए गए। मालिकाहक को लेकर कटाक्ष किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की सियासी हलचल कोई गुल खिला सकती है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. खूबचंद बघेल: मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के हाथों BSP अधिकारी-कर्मचारी संग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नामचीन लोग सम्मानित
Next: SAIL भूख हड़ताल: बोनस के बाद अब वेज एग्रीमेंट को लेकर पश्चिम बंगाल में होगा बवाल, DSP, ISP, ASP में ये प्लान

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.