Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन के कार्मिकों ने किया बेहतरीन काम, मिला इनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन के कार्मिकों ने किया बेहतरीन काम, मिला इनाम

02/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Coke-oven-workers-of-Bhilai-Steel-Plant-did-excellent-work-got-reward
  • कोक ओवन के कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) – भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में शिरोमणी पुरस्कार योजना (Shiromani Award Scheme) के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए कोक ओवन (Coke Oven) के कार्मिक पुरस्कृत किए गए। पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई की डी. शैलवी ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (Coke Oven and Coal Chemical Department) में कर्म एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) समीर रायचौधरी उपस्थित थे। कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक द्वारा बेहतर कार्यशैली के लिए शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC NEWS: प्रोडक्शन और बिक्री में 11% की लंबी छलांग

दूसरी तिमाही जुलाई से सितम्बर 2023 के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (सीबीसी ऑपरेशन) एलएन चंद्राकर को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सितम्बर 2023 के लिए ईश्वर प्रसाद पुरे, मास्टर ऑपरेटर (बैटरी ऑपरेशन) व राजकुमार खांडेकर, चार्जमन कम सीनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : पांडेयजी कहिन: Bhilai में फिर खिलेगा विकास का कमल, 2 नवंबर से भिलाई बचाओ अभियान

समीर रायचौधरी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को सुरक्षा को प्राथमिकता देकर इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए प्रेरित किया।

 ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के इन विभागों ने अक्टूबर में दनादन बनाया रिकॉर्ड, BRM ने एक लाख टन का आंकड़ा किया पार

इस समारोह में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुभाग प्रमुख व महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) पीवीवीएस मूर्ति, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) बी पासवान, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) झगर सिंह, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) अतुल गोस्वामी, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) डीके सामंतराय, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) नन्द कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (कर्मिक-सीओसीसीडी) वी रामाराव ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त यूनियन ने फूंका बगावत का बिगुल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant की टीम ने चीन में फहराया जीत का पताका
Next: Life Certificate: 4 नवंबर को EPS 95 पेंशनर्स के लिए EPFO का जीवन प्रमाण पत्र शिविर

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.