Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • उत्कल दिवस 2023: राउरकेला स्टील प्लांट ने सजाई शाम, किया संगीत के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

उत्कल दिवस 2023: राउरकेला स्टील प्लांट ने सजाई शाम, किया संगीत के नाम

02/04/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Colorful-cultural-program-organized-by-SAIL-RSP-on-the-occasion-of-Utkal-Divas-celebrations-1

आरएसपी के निदेशक प्रभारी ने कहा “राज्य का पहला प्रमुख उद्योग होने के नाते, आरएसपी राज्य की समृद्धि, विकास और प्रगति के लिए एक बड़े बेटे की तरह अपना योगदान पूरा कर रहा है’

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा सिविक सेंटर में उत्कल दिवस समारोह में ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाला एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थ‍ित होकर भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियेाजनाएं) पीके. साहू, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) देबब्रत दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एके. बेहुरिया, कई मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों ने उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास और उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सिंघरी कला निकेतन के कलाकारों द्वारा उत्कल बंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई।

निदेशक प्रभारी ने अपने संबोधन में ओडिशा के सभी महान नेताओं को समृद्ध श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने ओडिया बहुल इलाकों के समायोलन और स्वतंत्र ओडिशा प्रदेश के गठन के लिए नि:स्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ी। सभी को उत्कल दिवस की बधाई देते हुए निदेशक प्रभारी ने कहा, “राज्य का पहला प्रमुख उद्योग होने के नाते, आरएसपी राज्य की समृद्धि, विकास और प्रगति के लिए एक बड़े बेटे की नाई अपना योगदान पूरा कर रहा है। हम भविष्य में भी अपने राज्य को गौरव के पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नृत्य मधुरम के कलाकारों द्वारा ओडिशा की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला एक शानदार ओडिसी नृत्य प्रदर्शन, प्रचितारा मिश्रा द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला ओडिशा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश सहित ध्वनि के समागम के माध्यम से मधुरं वर्णन और म्यूजिक सर्कल के कलाकारों द्वारा एक सम्मोहक संबलपुरी नृत्य प्रस्तुती शाम के मुख्य आकर्षण थे। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने नृत्य मंडलियों को सम्मानित किया।

महाप्रबंधक प्रभारी (प्रोटोकॉल, हॉस्पिटैलिटी एवं सामाज कल्याण) बीके राउत ने कार्यक्रम का समन्वय किया। सहायक प्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) शशांका पटनायक और स्मिता मिश्र ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के ईडी पीएंडए का अतिरिक्त चार्ज ईडी प्रोजेक्ट एस मुखोपाध्याय को, जानिए किन-किन को विदाई दे रहा OA
Next: भिलाई टाउनशिप को अवैध कब्जों से मुक्त कराने संयुक्त मोर्चा का गठन

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.