Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बधाई हो…! BSP सेक्टर-6 सोसाइटी का शुद्ध लाभ 2 करोड़, 8% मिलेगा सबको लाभांश
  • ताज़ा ख़बरें

बधाई हो…! BSP सेक्टर-6 सोसाइटी का शुद्ध लाभ 2 करोड़, 8% मिलेगा सबको लाभांश

24/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
suchnaji

suchnaji

– 2022-23 में कार्यशील पूंजी 96 करोड़ 67 लाख 09 हजार 158 रुपए 21 पैसे है
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर की 60वीं वार्षिक आम सभा रविवार को परशुराम भवन सेक्टर-2 में हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने संस्था की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में अपने वार्षिक प्रतिवेदन में संस्था के सदस्यों को अवगत कराया। इस पर संस्था के सदस्यों ने संस्था की वित्तीय स्थिति पर हर्ष व्यक्त किया।
आमसभा में वार्षिक प्रतिवेदन के अलावा अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2022-23 का अनुमोदन,वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन एवं वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट का अनुमोदन,व वर्ष 2022-23 का देय लाभांश का भी अनुमोदन किया गया।
अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने आमसभा को बताया कि वर्ष 2022-23 का शुद्ध लाभ 1.79 करोड़ रुपए रहा,जो गत वित्त वर्ष(2021_22) की तुलना में 41 लाख रुपए अधिक है.। संस्था के वर्तमान संचालक मंडल के सम्मिलित प्रयासों से गिरती सदस्य संख्या के बावजूद भी संस्था ने वित्त वर्ष 2022_23 में अपने व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि की है और सदस्यों का विश्वास बढ़ा है।
परिणाम स्वरूप गत वित्त वर्ष में ऋण के उठाव में 4 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। वर्तमान संचालक मंडल ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए कम ब्याज दरों पर विभिन्न सहकारी बैंकों में निवेशित संस्था की निधियों को उच्च ब्याज दर पर राष्ट्रीयकृत बैंकों में निवेशित किया जिससे संस्था की आय में वृद्धि हो रही है।
वर्तमान में आकस्मिक ऋण की अधिकतम सीमा 3 लाख और नियमित ऋण की अधिकतम सीमा 10 लाख है। 5 लाख तक नियमित ऋण लेने पर बीमा पॉलिसी को मोर्टगेज करने के पूर्व ऋण नियम को समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने आमसभा के समक्ष 8 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुटुम्ब सहायता योजना के अंतर्गत 511 प्रकरणों में 43 लाख 71 हजार रुपए प्रदान किए गए।
आय-व्यय का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अनुमोदित आय-व्यय 5 करोड़ 89 लाख है तथा वित्त वर्ष 2024_2025 का प्रस्तावित बजट 5 करोड़ 68 लाख है । अध्यक्ष मिश्र ने बताया कि सोसाइटी में वर्तमान में वित्त वर्ष 2022-23 की समाप्ति पर कुल 4698 सदस्य हैं.और वर्तमान में बीएसपी के 92 नए कर्मी सदस्य बने हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कारणों से 28 हजार 435 सदस्यता समाप्त हुई है। इसके अलावा 2022-23 में कार्यशील पूंजी 96 करोड़,67 लाख,09 हजार 158 रुपए 21 पैसे है।
मंच पर संस्था की उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर,अमिताभ वर्मा व संचालक मंडल के सदस्यगण धनंजय चतुर्वेदी, वीके वासनिक, केपी.चंद्राकर, पवन कुमार साहू, नीरजा शर्मा, जेके.गहिने एवं संस्था के प्रतिनिधिगण शैलेश कुमार सिंह,सुनील कुमार शर्मा एवं तरुण कुमार ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एम.मुरलीधर ने तथा आभार प्रदर्शन संस्था की उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर ने व्यक्त किया। आमसभा में संस्था के विकास एवं सदस्यों के हितार्थ कई अन्य महत्वपूर्ण सुझाव भी सदस्यों से प्राप्त हुए। जिन्हें परीक्षण पश्चात भविष्य में लागू करने का निर्णय लिया गया। सहकारी भावनाओं से ओतप्रोत सभी उपस्थित सदस्यों को हर्षोल्लास के साथ आमसभा समाप्त हुई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Vyapam Exam 2023: 13 सेंटरों में परीक्षा, 2600 से ज्यादा अभ्यर्थियों का भाग्य सील बंद
Next: Bhilai Steel Plant के मजदूरों का 10 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, इन मजदूरों की पेंशन पर आफत

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.