Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, मजदूरों के लिए ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, मजदूरों के लिए ये मांग

16/02/2025
Contractors open front against Bhilai Steel Plant, demand this for workers

टाउनशिप में क्वाटर एवं सेक्टर नाइन अस्पताल मे ईएसआइसी के माध्यम से चिकित्सा की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है।

भिलाई इस्पात संयंत्र कांट्रेक्टर एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी की बैठक।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र कांट्रेक्टर एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एंथोनी की अध्यक्षता मे सोसायटी के सेक्टर 7 स्थित कार्यालय में कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक हुई। कार्यकारिणी ने आमसभा बुला कर भिलाई इस्पात संयंत्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सदस्यों से निवेदन किया है कि 19 फरवरी को 11 बजे सोसाइटी के सेक्टर 7 बीएसपी हिंदी मिडियम स्कूल स्थित, कार्यालय में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को एक तरफा मनमानी किए जाने को लेकर सचेत करते हुए मांग की है कि न्यूनतम वेज को मद्देनजर रखते हुए ही नया टेंडर निकाला जाए, क्योंकि वर्तमान दौर में मैनपावर की कमी से जूझ रहे संयंत्र प्रबंधन के पास लेबर कांट्रेक्ट मे लेने के अलावा और कोई चारा नहीं है।

इसलिए टेंडर पूर्व ही आर्थिक रूप से श्रमिकों के हितों का ध्यान रखा जाए। बायोमेट्रिक अटेंडेंस की बाध्यता को समाप्त किया जाए।

बीएसपी कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे ठेका श्रमिकों को भी टाउनशिप में क्वाटर एंव सेक्टर नाइन अस्पताल मे ईएसआइसी के माध्यम से चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जाए। पंजीकृत कांट्रेक्टर को टाउनशिप में आवास एंव सेक्टर नाइन अस्पताल में चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जाए। टेंडर को जीरो डालने की मजबूरी तथा लाटरी सिस्टम से काम को अवार्ड करने में पारदर्शिता बरती जाए।

प्लांट में दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर इंश्योरेंस से 10 लाख की सुनिश्चत करने के बाद भी ठेकेदार को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बीएसपी, राजहरा, नंदिनी, हिर्री के कांट्रेक्टरों से अनुरोध है कि आमसभा मे पहुंच कर अपनी भागीदारी दें। बैठक मे प्रमुख रूप से अध्यक्ष सीजू एंथोनी, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नवीन सिंह, कोषाध्यक्ष वीके बाबू, जावेद अंसारी, राजेश सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, राजेश गीड आदि कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कार्मिकों की पेंशन, RINL, नगरनागर और MECON पर SEFI ने इस्पात सचिव से की ये बात
Next: State Bank of India: भ्रष्टाचारी एसबीआई का ब्रांच मैनेजर, 4 लोगों को सजा

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.