Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Corona News: BSP कर्मी समेत 4 कोरोना मरीज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती, आप हो जाइए सतर्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Corona News: BSP कर्मी समेत 4 कोरोना मरीज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती, आप हो जाइए सतर्क

28/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Corona-News-4-Corona-patients-including-BSP-worker-admitted-in-Sector-9-Hospital-you-should-be-alert
  • भिलाई में आज कोरोना के 4 पॉजीटिव केस पाए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य चिकित्सालय पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र (Main Hospital Pandit Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center) में गुरुवार को कोरोना के 4 पॉजीटिव केस पाए गए हैं। इन कोरोना संक्रमित मरीजों में 1 संयंत्रकर्मी भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ESIC का फायदा तो उठाइए, कैंसर तक का हो रहा इलाज

कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र ने अपील जारी करते हुए लोगों से निम्नलिखित उपायों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : जनवरी से नवंबर तक 69.26 लाख असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड

कोविड से बचाव के लिए सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL-Bhilai Steel Plant), अपने कार्मिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में, विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों के रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस का एक नया प्रकार (स्ट्रेन) उभरा है, जो कि कई राज्यों में फैल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO ने 24 करोड़ से अधिक खातों में जमा किया 8.15% ब्याज

सभी व्यक्ति विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों और अस्पतालों में मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का वायरल संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी और बुखार या सांस लेने में परेषानी होने पर कोविड-19 का परीक्षण करवाएं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में लीजधारियों का आंदोलन फिर शुरू, लाइसेंस और रोकी गई रकम पर हंगामा

भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) निवासियों को सूचित किया जाता है कि कोविड-19 परीक्षण के लिए जेएलएन हॉस्पिटल (JLN Hospital) के फ्लू क्लिनिक में सुबह 09.00 से 11.00 बजे के बीच उपस्थित होकर अपनी जांच करवा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS बैठक स्थगित, ये है बड़ी वजह

इसके अलावा संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी भी सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथों की नियमित सफाई, कार्यस्थल/सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से बचें। कोविड-19 से बचाव हेतु आवष्यक उपायों का सख्ती से पालन करें। कोरोना की आशंका को ध्यान में रखते हुए हाल ही में दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में मॉक ड्रिल का भी सफल आयोजन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Sector 9 Hospital: एक लाख वर्ग फुट एरिया का पार्किंग स्टैंड संवर रहा BSP के ग्रीन पेवर ब्लॉक से, ED वर्क्स ने रखी नींव

यह मॉक ड्रिल किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग को और आम जनता को सतर्क करने का एक प्रयास था। सभी संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए संयंत्र प्रबंधन सजग है।

इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) का जनस्वास्थ्य विभाग (public health department) मच्छरों से होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु अभियान के तहत कार्य कर रहा है। यह अभियान जिला स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग के सहयोग से जारी है। साथ ही नगर सेवाएं विभाग द्वारा विभिन्न सेक्टरों में विशेष रूप से स्वच्छता और सफाई अभियान भी निरन्तर जारी है।

 ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग अंजोरा बाइपास टोल प्लाजा पर CG 07 गाड़ियों से टोल टैक्स वसूली अब नहीं

कोविड के नए वैरिएंट और अन्य बीमारियों से बचने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। इस्पात नगरी और दुर्ग जिले को इससे बचाने के लिए सभी को सतर्क होना और सावधानी बनाए रखना जरूरी होगा।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन पर अधिकारियों का पुतला दहन, रायपुर तक कारोबारी नाते का आरोप

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: BRM ने 1 लाख टन प्रोडक्शन का रचा इतिहास, कटा केक, हुई दावत
Next: Bhilai Steel Plant ने सील कर दी मिराज़ सिनेमा की दुकानें, पढ़िए क्या-क्या हुआ

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.