Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai गोली कांड: अपराधी का ठिकाना ध्वस्त, BSP के अनफिट ब्लॉक से 17 कब्जेदार, अवैध हॉस्टल से 18 लोग बेदखल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai गोली कांड: अपराधी का ठिकाना ध्वस्त, BSP के अनफिट ब्लॉक से 17 कब्जेदार, अवैध हॉस्टल से 18 लोग बेदखल

28/06/2024 (Last updated: 08/11/2024) 1 minute read
Criminals-hideout-demolished-17-encroachers-from-BSPs-unfit-block-18-people-evicted-from-illegal-hostel
  • भिलाई स्टील प्लांट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
  • सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से बाहर किए गए कब्जेदार।
  • भिलाई में गोली कांड करने वाले अपराधी अमित जोश यहीं रहता था।

सूचनजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में गुंडागर्दी करने, किसी को भी चाकू और गोली मारने में माहिर अपराधी पर शुक्रवार को पुलिस और भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भिलाई में गोलीकांड करने वाले अपराधी अमित जोश के कब्जे वाले घर और धंधे को उजाड़ दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के 47 हजार कर्मचारियों का मुद्दा लोकसभा में उठेगा, चंद्रशेखर, पप्पू यादव, विजय बघेल, ढुलू महतो से मुलाकात

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के अनफिट ब्लॉक के 17 घरों में कब्जेदार बसाकर 15 हजार रुपए सलाना वसूली का आरोप लगाया गया। साथ ही इसी ब्लॉक के साइड में हॉस्टल बनाकर 32 बच्चों को किराए पर रखा गया था।

सेक्टर 6 के सड़क नंबर 21 के अनफिट ब्लॉक में रहने वालों को बेदखल कर दिया गया है। 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी, कई थाने की फोर्स और बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) के बल ने बेदखली की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : 13 साल बाद SAIL BSP कर्मी को मिला पेंशन लेटर, साढ़े 5 लाख एरियर, मूर्ति-मौलवी मांग रहे थे 50% दलाली, EPFO ने दी खुशी

घरों से सामान बाहर निकालने का समय दिया गया। इस बीच अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कब्जे के मकान में रहने वालों का परिवार बिखल रहा था। हर कोई यही बोल रहा था कि एक की गुंडई से हर कोई परेशान हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर

1500 रुपए हर महीने एक आवास का अमित जोश को देते थे। जिसने गोली चलाई, उसके घर को उजाड़ना था, लेकिन यहां सबको बाहर कर दिया गया है। पुलिस और बीएसपी कार्रवाई के दौरान पूरे एरिया की घेराबंदी की गई थी। किसी तरह के विरोध से बचने का इंतजाम किया गया था, लेकिन किसी की कोई दाल नहीं गल सकी।

इसी बीच बीएसपी की 3 जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ा गया। वहीं, हाथों में हथौड़ा लिए मजदूर दरवाजा-खिड़की को तोड़ते रहे। वहीं, सीढ़ी को भी ध्वस्त करने की तैयारी थी, ताकि दोबारा बिल्डिंग में कोई रहना शुरू न कर सके।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: पीएफ एकाउंट में आने जा रहा ब्याज का पैसा, ऐसे करें चेक

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant)   के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) का अमला पहुंचा। वहीं, कई थाने की फोर्स ने पूरा साथ दिया।

बताया जा रहा है कि गोली कांड के बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई। इससे बचने के लिए सरकार ने जिला प्रशासन पर नकेल कसी। इसके बाद पुलिस विभाग सक्रिय हुआ।

बीएसपी के साथ मिलकर अवैध ठिकानों को बर्बाद करना शुरू किया है। इसके साथ ही एक अन्य ठिकाने पर भी कार्रवाई होने वाली है। बीएसपी की टीम ने तैयारी कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP NEWS: QuestOn क्विज़ की चैंपियन बनी मैनेजर ऐमन अली और हिमांशु की टीम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NFSC नागपुर से कीजिए फायर इंजीनियरिंग में B.Tech, सैलरी 22 लाख तक और औसत पैकेज 14 लाख, अंतिम तारीख 2 जुलाई
Next: ठेकेदारों से वसूली पर BMS के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, आइपी मिश्र, हरिशंकर चतुर्वेदी निलंबित, शारदा का इस्तीफा, जांच कमेटी गठित

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.