Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Cyber Crime: SAIL NJCS नेता वंश बहादुर नाम पर फर्जी फेसबुक एकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट मत कीजिए स्वीकार, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Cyber Crime: SAIL NJCS नेता वंश बहादुर नाम पर फर्जी फेसबुक एकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट मत कीजिए स्वीकार, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

20/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Cyber-​​Crime-Fake-Facebook-account-in-the-name-of-SAIL-NJCS-leader-Vansh-Bahadur-dont-accept-friend-request-otherwise-bank-account-will-be-empty
  • फर्जीवाड़ा करने वाले ने वंश बहादुर नाम से फर्जी एकाउंट बनाया है। जबकि इंटक नेता का फेसबुक एकाउंट वंश बहादर सिंह नाम से है…। लेकिन दोनों की फोटो एक ही है।

अज़मत अली, भिलाई। साइबर क्राइम (Cyber Crime) का दायरा बढ़ता जा रहा है। ठगों का गिरोह हद से ज्यादा सक्रिय हो चुका है। ताजा मामला भिलाई स्टील प्लांट से जुड़ा है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारी और नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (NJCS) सदस्य एवं इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Train Accident: अमरकंटक, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस कैंसिल, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति का बदला रूट, ये ट्रेनें भी प्रभावित

इसकी जानकारी लगते ही वंश बहादुर सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट से एक मैसेज जारी किया, जिसमें फर्जीवाड़ा से बचने की अपील की गई। फर्जी एकाउंट से भेजे जा रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की अपील की है। इसकी शिकायत फेसबुक और साइबर सेल से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की है तैयारी तो जेल जाओगे अबकी बारी, बाराती-घराती को होगी 2 साल की सजा, 0788-2213363, 23237047 पर करें कॉल

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने Suchnaji.com को बताया कि फर्जी फेसबुक एकाउंट किसी ठग ने बनाया है। लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उसने 107 लोगों को जोड़ लिया है। इसके बाद SAIL भिलाई स्टील प्लांट में ही कार्यरत उनके कई फेसबुक फ्रेंड को मैसेज भेजा, जिसमें लिखा-मेरा एकाउंट काम नहीं कर रहा है, इसलिए मैं आपके एकाउंट में 20 हजार रुपए भेज रहा हूं। गूगल पे का नंबर बताइए…। यह मैसेज पढ़ते ही लोगों के होश उड़ गए और शक हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: स्कूल टाइम टेबल संग बदला छत्तीसगढ़ का मौसम भी, भीषण गर्मी से बचने अब 7 से 11 बजे तक ही क्लास

तत्काल लोगों ने मुझे इसकी जानकारी दी। फर्जीवाड़ा करने वाले ने वंश बहादुर नाम से फर्जी एकाउंट बनाया है। जबकि इंटक नेता का फेसबुक एकाउंट वंश बहादर सिंह नाम से है…। लेकिन दोनों की फोटो एक ही है। इस कारण लोग भ्रमित होकर रिक्वेस्ट को स्वीकार कर रहे हैं। इसकी प्रोफाइल चेक की गई तो अंबिकापुर का नाम आया। एक युवक की फोटो भी लगी है, जिसका जन्म 2003 बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ऑल इंडिया NMDC वर्कर्स फेडरेशन की अध्यक्ष अमरजीत कौर और संजय सिंह बने महासचिव

वंश बहादुर सिंह ने इस बारे में कई साइबर एक्सपर्ट से बात की तो जानकारी दी गई कि फ्रॉड का नया तरीका इस वक्त अपनाया जा रहा है। साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले पहले किसी के नंबर पर कुछ पैसा भेजते हैं। इसके बाद उसे वापस मंगवाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:EPS 95: EPFO पोर्टल पर ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब 25 अप्रैल तक भरें, SAIL ने बढ़ाई तारीख

रकम को वापस लौटाने की प्रक्रिया से ही केवीसी आदि पूरी जानकारी धोखाधड़ी करने वाले बंद के पास पहुंच जाती है। इस आधार पर वह आसानी से खाते से पैसा निकाल लेता है और लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इस तरह के फ्रॉड से बचें। फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और पैसा भेजने और एकाउंट नंबर मांगने वालों से सावधान रहें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Train Accident: अमरकंटक, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस कैंसिल, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति का बदला रूट, ये ट्रेनें भी प्रभावित
Next: Bhilai Township में भरपूर मिले सबको पानी, इसलिए रोज सुबह कटेगी बिजली, जानिए आपके सेक्टर में बिजली कटने का समय

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.