Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: पदनाम पर निर्णय लेने वाले विभाग का बदला नाम, डिप्लोमा इंजीनियर्स का Designation जस का तस, छलका दर्द
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: पदनाम पर निर्णय लेने वाले विभाग का बदला नाम, डिप्लोमा इंजीनियर्स का Designation जस का तस, छलका दर्द

22/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Demand-for-Junior-Engineer-designation-in-Steel-Authority-of-India-Limited-SAIL
  • 1 मई 2017 से लेकर 1 मई 2024 तक कुल 7 साल से ज्यादा समय से कर्मचारी पदनाम बदलने और अपने कॅरियर ग्रोथ को लेकर प्रयासरत हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में जूनियन इंजीनियर पदनाम (Junior Engineer Designation) को लेकर एक बार फिर से आवाज उठ गई है। पदनाम की लड़ाई लड़ने वाले डिप्लोमा इंजीनियर्स को पदनाम के बदले आश्वासन का उपहार ही दिया जा रहा है अब तक।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL NEWS: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, यहां सफल रहा कैपिटल रिपेयर

जूनियन इंजीनियर पदनाम (Junior Engineer Designation) के लिए आंदोलन करने वाले डिप्लोमा इंजीनियर्स का कहना है कि पदनाम के महत्व को न समझने वाले अधिकारियों ने पूरे अधिकारी बिरादरी का ही पदनाम अपग्रेड करवा लिया। इतना ही नहीं अब तो विभागों का भी नाम बदलने के लिए ऑर्डर निकाल दिया गया। लेकिन डिप्लोमा अभियंताओ एवं अन्य अनाधिशासी कर्मचारियों के पदनाम पर बनाई गई कमेटी (NRC) की ना तो अब तक कोई रिपोर्ट आई, न ही पदनाम ही बदला। इसे दुर्भागपूर्ण नहीं तो और क्या बोला जाए?

ये खबर भी पढ़ें : बोरिया गेट पर बीएसपी कार्मिकों की जान खतरे में, इधर-दोनों टाइम पानी की मांग

2017 से पदनाम का आंदोलन चल रहा है…

डिप्लोमा इंजीनियर्स के पदाधिकारी बताते हैं कि 1 मई 2017 से लेकर 1 मई 2024 तक कुल 7 साल से ज्यादा समय से कर्मचारी पदनाम बदलने और अपने कॅरियर ग्रोथ को लेकर प्रयासरत हैं। उनका कहना है कि क्या कर्मचारियों के जीवन से लगा हुआ यह मुद्दा प्रबन्धन के लिए कोई मायने नहीं रखता।
पहले अधिकारियों, बाद में डॉक्टर्स और उसके बाद सेल सीएमओ में भी पदनाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब तो विभागों के नाम भी परिवर्तित कर दिए जा रहे है। पर्सनल विभाग जरा कर्मचारियो की भी सुध ले।

ये खबर भी पढ़ें : जिंदल स्टील प्लांट में लंबी रेल पटरी बनते देख स्कूली बच्चे रोमांचित, देखा पावर प्लांट भी

जानिए नया पदनाम किसका हुआ…

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में पर्सनल और एचआरडी का नया नामकरण कर दिया गया है। सेल में “कार्मिक” और “मानव संसाधन विकास-एचआरडी (Human Resource Development (HRD)” विभाग-कार्य का नाम बदला गया है। “कार्मिक विभाग/कार्य को “मानव संसाधन” विभाग/कार्य के रूप में जाना जाएगा। कर्मचारियों के पदनाम में आने वाले शब्द “कार्मिक” को “मानव संसाधन” शब्द से रिप्लेस किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: बीएसपी के कर्मचारियों-अधिकारियों को गिफ्ट मिलना शुरू

“मानव संसाधन विकास (एचआरडी)” विभाग को “लर्निंग एंड डेवलपमेंट-एलएंडडी (Learning & Development (L&D))” विभाग के रूप में जाना जाएगा। कर्मचारियों के पदनाम में आने वाले शब्द “एचआरडी” को “एचआर-एलएंडडी” शब्द से बदल दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : National Mineral Development Corporation: इस्पात सचिव ने दी NMDC को बड़ी सौगात, वेंडर पोर्टल लांच

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL NEWS: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, यहां सफल रहा कैपिटल रिपेयर
Next: Automobile Update: RTO की जरूरत नहीं, इन स्कूलों में बनेगा आपका लाइसेंस, जून से बदल रहा रूल

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.