Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में उत्पादन बढ़ा तो इंसेंटिव-रिवॉर्ड भी बढ़े: BAKS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में उत्पादन बढ़ा तो इंसेंटिव-रिवॉर्ड भी बढ़े: BAKS

Azmat ali 14/08/2026 1 minute read
Demand to increase incentives and rewards following rise in production at Bokaro Steel Plant BAKS

हॉट स्ट्रिप मिल में बढ़ते उत्पादन लक्ष्य के साथ इंसेंटिव-रिवॉर्ड नहीं बढ़ने पर BAKS ने जताया रोष। कर्मचारियों ने विभागीय मुद्दा भी उठाया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। हॉट स्ट्रिप मिल (HSM) में उत्पादन लक्ष्य बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों को मिलने वाले इंसेंटिव और रिवॉर्ड में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने को लेकर बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) ने नाराजगी जताई है। HSM में आयोजित विभागीय बैठक में कर्मचारियों ने कार्यस्थल की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और कामकाजी परिस्थितियों से जुड़ी कई समस्याएं भी यूनियन के समक्ष रखीं।

बैठक विभागीय प्रतिनिधि शत्रुञ्जय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें BAKS के महासचिव हरिओम कुमार, अध्यक्ष दिलीप कुमार, उप महासचिव माणिक मुंडा, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार साव, HRCF विभागीय प्रतिनिधि संजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

क्रेन केबिन में सुविधाओं की कमी का मुद्दा

कर्मचारियों ने Crane Cabin, Pulpit Cabin, Coiler Cabin, Flying Shear, Canteen, Rest Room, Water Cooler, Toilet और Sanitation से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। कर्मचारियों का कहना था कि इनमें से कई समस्याएं सीधे तौर पर कार्यस्थल की सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों से जुड़ी हैं।

Crane Cabin में चेयर, पारदर्शी ग्लास और AC की सुविधा नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। कर्मचारियों के अनुसार पर्याप्त दृश्यता नहीं होने से Crane Operation और Material Handling में परेशानी होती है तथा दुर्घटना का जोखिम बना रहता है। गर्म वातावरण में लगातार काम करने से कर्मचारियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Crane Maintenance के दौरान Crane के नीचे Hot Coil होने के कारण अत्यधिक गर्म वातावरण में काम करने की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। कर्मचारियों ने उचित कूलिंग और AC व्यवस्था की मांग की।

Pulpit और Coiler Cabin की स्थिति पर सवाल

Pulpit Cabin का Floor क्षतिग्रस्त होने और Glass की नियमित सफाई नहीं होने से Visibility प्रभावित होने की शिकायत की गई। कर्मचारियों ने Floor की मरम्मत तथा Glass की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।
Post No. 10 में Flying Shear का Auto Cut System काम नहीं करने के कारण Material को बार-बार Manual तरीके से Cut करना पड़ता है। कर्मचारियों ने Auto Cut System को जल्द Repair कर Functional करने की मांग की।

Post No. 11 स्थित Coiler Cabin में Floor की नियमित सफाई नहीं होने, Chair के क्षतिग्रस्त होने, Glass के पारदर्शी नहीं होने और उसकी Proper Cleaning नहीं होने तथा Monitor Screen को उचित स्थान पर Fix नहीं किए जाने की समस्या भी सामने रखी गई।

Night Shift में Canteen और Rest Room की मांग

कर्मचारियों ने Night Shift में Canteen खुला रखने की मांग की। इसके अलावा Coiler Cabin के पास Rest Room की सुविधा उपलब्ध कराने तथा Mill Down के दौरान AC बंद किए जाने की समस्या का समाधान करने की मांग भी रखी गई।

Motor-1 का Water Cooler और Compressor खराब होने से Drinking Water की सुविधा प्रभावित होने की बात कही गई। कर्मचारियों ने दोनों को जल्द Repair अथवा Replace करने की मांग की।

जलभराव और Toilet व्यवस्था का मुद्दा

Roughing Area में रेलवे पटरी के पास पानी जमा होने से Toilet जाने में परेशानी और Safety Risk की स्थिति उत्पन्न होने की शिकायत की गई। कर्मचारियों ने इसके स्थायी समाधान के लिए उचित Drainage व्यवस्था की मांग की।
इसके साथ ही HSM में पर्याप्त Toilet Facilities उपलब्ध कराने, क्षतिग्रस्त Toilet Doors की मरम्मत अथवा बदलने तथा Toilets की नियमित और Proper Cleaning एवं Maintenance सुनिश्चित करने की मांग की गई।

उत्पादन बढ़ा तो इंसेंटिव-रिवॉर्ड भी बढ़े : BAKS

बैठक में Incentive और Reward का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों का कहना था कि उत्पादन और Productivity में लगातार वृद्धि के बावजूद Incentive और Reward में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है। कर्मचारियों ने Production के अनुरूप उचित Incentive और Reward देने की मांग की।

BAKS ने कहा कि कर्मचारियों से बढ़ते उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की अपेक्षा की जाती है, ऐसे में उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि का लाभ कर्मचारियों के Incentive और Reward में भी दिखाई देना चाहिए।

समयबद्ध समाधान की मांग

विभागीय प्रतिनिधि शत्रुञ्जय कुमार सिंह ने कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्यस्थल की Safety, Basic Facilities और कर्मचारियों की समस्याओं से जुड़े विषयों को संबंधित प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि BAKS कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाएगी और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

शत्रुञ्जय कुमार सिंह, विभागीय प्रतिनिधि, HSM BAKS ने कहा, “Production और Productivity बढ़ने के साथ ही Incentive और Reward भी बढ़ना चाहिए। साथ ही कर्मचारियों की Safety, Basic Facilities एवं सम्मानजनक Working Conditions से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। संगठन के माध्यम से HSM प्रबंधन से सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान करने की मांग की जाएगी।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो टाउनशिप में हादसा, पानी टंकी टूटी, बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा, बची जान, NBCC पर सवालिया निशान
Next: SAIL वेतन समझौता 10 साल से अटका, 39 माह का एरियर प्रबंधन ने झटका, BMS का 17 को प्रदर्शन

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.