Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL वेतन समझौता 10 साल से अटका, 39 माह का एरियर प्रबंधन ने झटका, BMS का 17 को प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेतन समझौता 10 साल से अटका, 39 माह का एरियर प्रबंधन ने झटका, BMS का 17 को प्रदर्शन

Azmat ali 14/08/2026 (Last updated: 14/08/2026) 1 minute read
wage-revision-stalled-for-10-years-management-denies-39-months-arrears-bms-protest-on-august-17

wage-revision-stalled-for-10-years-management-denies-39-months-arrears-bms-protest-on-august-17

  • ठेका श्रमिकों को भी कई आर्थिक नुकसान उठाने पड़ रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्य समिति ने देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर 17 अगस्त 2026 को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसे सफल बनाने के लिए भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) ने सेक्टर 6 स्थित कार्यालय में पदाधिकारियो की बैठक कर प्रदर्शन को सफल बनाने अपील किया।

यूनियन कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि देश के सभी संगठित एवं असंगठित श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 17 अगस्त 2026 को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्य समिति द्वारा लिया गया है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले की बीएमएस से संबद्ध सभी यूनियने राजेंद्र पार्क दुर्ग के पास 17 अगस्त 2026 को प्रदर्शन करेंगे तत्पश्चात कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा।

दिनेश पांडेय ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल के कर्मचारियों का वेतन समझौता 10 वर्षों में भी पूर्ण नहीं हुआ है। प्रबंधन 39 महीने के एरियर को भी रोक कर रखा है, जिससे कर्मचारियों में अत्यंत आक्रोश है। इसी तरह ठेका श्रमिकों को भी कई आर्थिक नुकसान उठाने पड़ रहे हैं।

यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि भिलाई में रिटेंशन स्कीम एवं लाइसेंस स्कीम को भी बंद कर अपने खून पसीने से भिलाई को इन ऊंचाई पर पहुचाने वाले कर्मचारियो के साथ भी प्रबंधन अन्याय कर रहा है।

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों सहित मध्य भारत के नागरिकों को सबसे विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले सेक्टर 9 हॉस्पिटल का भी प्रबंधन निजीकरण कर रहा है। इसके साथ ही लगातार श्रमिक विरोधी नियम ही बनाए जा रहे है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अपील करते हुए महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिक से अधिक कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

  • सार्वजनिक उपक्रमों एवं संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की ये मांग

सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता जल्द पूर्ण कर 39 महीने का एरियर दिया जाए।
न्यूनतम वेतन ₹30000 प्रतिमाह किया जाए।
एसआईसी वेतन सीमा 42000 रुपए किया जाए।
इपीएफओ वेतन सीमा ₹30000 किया जाए।
ग्रेच्युटी सीमा 40 लाख रुपए किया जाए।
बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए।
बोनस सीमा में वृद्धि किया जाए।
बोनस पात्रता की शर्तें उदार की जाएं।
न्यूनतम पेंशन ₹7000 प्रतिमाह+ महंगाई भत्ता तथा चिकित्सा योजना लागू किया जाए।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान किया जाए।
समान काम के लिए समान वेतन – आउटसोर्स कर्मचारी को भी लागू किया जाए।

बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा, जगजीत सिंह, सुधीर गढ़ेवाल, अखिलेश उपाध्याय, ए वेंकट रमैया, संयुक्त महामंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, जोगेंद्र कुमार, एस रवि, संजय कुमार साकुरे, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी, सचिव पूरनलाल साहू, प्रशांत क्षीरसागर, राजीव सिंह, कुलदीप सिंह, नाजिर हुसैन खान, जगन्नाथ नाले एवं संतोष सिंह उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में उत्पादन बढ़ा तो इंसेंटिव-रिवॉर्ड भी बढ़े: BAKS
Next: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.