Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai में डेंगू: BSP, जिला प्रशासन का दीजिए साथ, वरना पहुंच जाओगे अस्पताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai में डेंगू: BSP, जिला प्रशासन का दीजिए साथ, वरना पहुंच जाओगे अस्पताल

23/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Dengue-in-Bhilai-Support-BSP-and-district-administration-otherwise-you-will-reach-the-hospital
  • भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा डेंगु नियंत्रण के लिए किए जा रहें हैं प्रयास। लोगों को घर-घर जागरूक करने की पहल। स्कूलों में भी चल रहा अभियान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डेंगु के नियंत्रण के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के जन स्वास्थ विभाग (Public Health Department) एवं जिला मलेरिया विभाग (District Malaria Department) दुर्ग के संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। वृहद सर्वेक्षण एवं लार्वानाशी के निःशुल्क वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। काफी सघन प्रयास के बावजूद डेंगू के प्रकरण में इजाफा ही हुआ है। विगज सप्ताह तक लगभग 100 से अधिक डेंगू के प्रकरण सामने आये हैं। यह स्थिति भिलाई के लिए चिंतनीय और एलर्ट करने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Congress Ticket: दुर्ग की 5 सीट पर 180 से ज्यादा कांग्रेसियों ने मांगे टिकट, देवेंद्र यादव का भिलाईनगर, मेयर कोसरे का अहिवारा पर दावा

इस्पात नगरी क्षेत्र के सभी निवासियों से बीएसपी (BSP) ने अनुरोध किया है कि वे सतर्क हो जाएं और मच्छरों और लार्वा को समाप्त करने के लिए सामूहिक रूप से निरंतर प्रयास करें। इसमें खासतौर पर सेक्टर-1, 2, 3 ,4, 5, 6 और कैम्प-1, 2 और खुर्सीपार क्षेत्र के निवासियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। डेंगू (Dengue) पर नियंत्रण हेतु जन स्वास्थ्य विभाग ने, भिलाई (Bhilai) की प्रबुद्ध जनता से अपील की है, कि मच्छर नियंत्रण हेतु व्यक्तिगत स्तर पर किए जा सकने वाले उपाय में सहयोग करें। स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सहायक शिक्षक पद पर ऑनलाइन काउंसिलिंग 23 से 30 अगस्त तक, बीएड वालों को मौका नहीं

बाल रोग विभाग द्वारा ईएमएमएस (EMMS) रूआंबाधा में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से लड़ने एवं उनके रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को डेंगू के लक्षण व रोकथाम एवं इलाज के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। शालेय बच्चों को जागरूक करने और घर-घर पहुंचने के अभियान की शुरूआत लगभग 15 दिन पूर्व से कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: भिलाई नगर सीट पर तेलुगू फैक्टर आया, BSP कर्मचारी एस रवि ने कांग्रेस से मांगा टिकट

भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) की हरियाली एवं आवासों के आसपास बारिश के मौसम में खुले पड़े पात्रों, कूलर्स, बेकार के टायर्स, नारियल के छिलके, प्लास्टिक के बेकार पड़े पात्र, झिल्ली आदि में जल जमा होने के कारण ‘एडिस’ प्रजाति के मच्छरों के पैदा होने की संभावना लगातार बनी रहती है। जो डेंगू, मलेरिया एवं मच्छर जनित अन्य रोगों के प्रसार का कारक बनती है। विगत वर्षों में भिलाई टाउनशिप में डेंगू के अनेक संदिग्ध प्रकरण सामने आने के कारण ऐहतियातन एवं रोकथाम हेतु जन-मानस में जागरूकता लाने, जन स्वास्थ विभाग, नगर सेवाएं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा, जिला मलेरिया विभाग दुर्ग से भुगतान के आधार पर प्राप्त 48 ब्रीडिंग चेकर्स के माध्यम से 13 जून 2023 से आज तक लगातार वृहद सर्वेक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : चार माह से लापता साक्षी ठाकुर का कोई सुराग नहीं, पिता ने सीएम-गृहमंत्री से लगाई गुहार

इस अभियान के तहत ब्रीडिंग चेकर्स (Breeding Checkers) द्वारा टाउनशिप (Township) के प्रत्येक आवास सहित सभी दुकानों एवं भवनों में जाकर, ऐसे स्थल जहां मच्छर पनप सकते हैं। जैसे पशु-पक्षियों के लिए रखे पानी के पात्र, कूलर, पुराने टायर, नारियल के खोल, पुराने बर्तन, पानी की टंकिया, तथा अन्य जल-पात्र व जल जमाव के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही मच्छरों के लार्वा विनिष्टीकरण, निरोधक उपायों तथा लोगों को जागरूक करने जानकारीयुक्त पाम्पलेट एवं निःशुल्क लार्वानाशी-टेमीफोस का वितरण किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL BSP के C&IT, टेलीकॉम, इंकॉस और ETL होने जा रहे मर्ज, बवाल तय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP फायर डिपार्टमेंट को मिले 3 नए फायर टेंडर और 3 बुलेट
Next: BSP OA Election: अध्यक्ष पर नरेंद्र बंछोर, महासचिव पर परविंदर सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर मिश्र ने एक ही पैनल से भरा फॉर्म, महिला चेहरा भी सामने

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.