Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कम बोनस के बावजूद सेल प्रबंधन का मास्टर स्ट्रोक, दोनों निलंबित श्रमिक नेता बहाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कम बोनस के बावजूद सेल प्रबंधन का मास्टर स्ट्रोक, दोनों निलंबित श्रमिक नेता बहाल

20/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Despite-low-bonus-master-stroke-of-SAIL-management-both-suspended-labor-leaders-reinstated
  • 14 अक्टूबर को दुर्गापुर में प्रदर्शन करने के आरोप में सीटू और एचएमएस नेता को सस्पेंड किया गया था।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल में इस वक्त काफी उथल-पुथल का माहौल है। बोनस (Bonus), एरियर (Arrears) आदि विषयों को लेकर दुर्गापुर में प्रदर्शन करने वाले दो श्रमिक नेताओं को निलंबित कर दिया गया था, जिन्हें अब बहाल कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC Bonus: कर्मचारियों के खाते में आया 1 लाख 32500, घर-परिवार में छाई खुशियां

सेल प्रबंधन (SAIL Management) और एनजेसीएस यूनियन (NJCS Union) के बीच बोनस वार्ता विफल होने के बाद प्रबंधन एकतरफा फैसला लेते हुए कर्मचारियों के खाते में 23 हजार रुपए बोनस डालने जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में खासा नाराजगी है।

ये खबर भी पढ़ें : इस्पात व श्रम मंत्रीजी…! NJCS से बाहरी नेताओं को कीजिए बाहर…

इस गुस्से को शांत करने के लिए सेल प्रबंधन (SAIL Management) ने बड़ा दांव खेल दिया है। एचएमएस के महासचिव सुकांत रक्षित और सीटू के सीमांता चटर्जी को बहाल कर दिया गया। दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी भी ज्वाइन करा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus Dispute: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी प्लांट में एक साथ हड़ताल के लिए हो रही वोटिंग

अचानक से निलंबन वापस लेने के पीछे की कहानी यह है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे डायरेक्टर इंचार्ज  बीपी सिंह (Director Incharge BP Singh) ने सातों यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की। कर्मचारियों की नाराजगी को पहले सुना और फिर दुखती रगों पर हाथ रखा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP प्रबंधन BAKS को नहीं दे रहा भाव, यूनियन ने भेजा रिमाइंडर, कहा-लगता है जाना ही पड़ेगा कोर्ट में

यूनियन नेताओं (Union Leaders) के मुताबिक डीआईसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ गलतियां हमारी तरफ से भी हुई है, कुछ आप लोगों ने भी की है। पुरानी बातों को कुरेदने से कोई फायदा नहीं है। सेल प्रबंधन (SAIL Management) के आदेश पर दोनों श्रमिक नेताओं का निलंबन वापस लिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सेल बोनस: रेगुलर कर्मियों को 23 हजार और ट्रेनी को 18063 रुपए बोनस, पढ़िए क्या-क्या हुआ…

खास बात यह है कि बिना कोई शर्त निलंबन वापस लिया गया है। न ही इंक्रीमेंट डाउन (Increment Down) होगा और न ही किसी तरह की आर्थिक कटौती होगी।

ये खबर भी पढ़ें : निलंबन, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, AWA पर बड़ी खबर, SAIL में आंदोलन तेज करने Durgapur में जुटेंगे NJCS नेता

डीएसपी (DSP) के ड्राइंग डिजाइन डिपार्टमेंट (Drawing Design Department) में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर सुकांता रक्षित कार्यरत है। आरएमएचपी में सीटू के सीमांता चटर्जी कार्यरत हैं। दोनों नेताओं को प्रबंधन ने मेन गेट पर पहचान पत्र, व्हीकल पास हैंडओवर किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस: NJCS नेताओं को दिल्ली में रुकने से मना, दोबारा नहीं होगी मीटिंग, प्रबंधन का आखिरी ऑफर 23 हजार, खाते में आ सकता है एडवांस

बोनस के मुद्दे पर एनजेसीएस (NJCS) को कामयाबी नहीं मिल सकी। लेकिन, श्रमिक नेताओं की बहाल पर जीत हासिल हो गई है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह का कहना है कि यह यूनियन और कर्मचारियों की एकता की जीत है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के अधिकारियों व परिवार वालों की दुखती रगों पर डाक्टरों ने रखे हाथ, आंखों की जांच

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस की आई पहली लिस्ट, डॉ.रमन सिंह और मो.अकबर के खिलाफ उतारे प्रत्याशी, देखिए 16 नाम
Next: BSP के कोक ओवन, कोल केमिकल विभाग ने ओवन पुशिंग में रचा कीर्तिमान

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.