Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस की आई पहली लिस्ट, डॉ.रमन सिंह और मो.अकबर के खिलाफ उतारे प्रत्याशी, देखिए 16 नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस की आई पहली लिस्ट, डॉ.रमन सिंह और मो.अकबर के खिलाफ उतारे प्रत्याशी, देखिए 16 नाम

20/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-10-20-at-14.14.35-1

– कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आप आदि पार्टियों के बाद जोगी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया गया है। ये 16 प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के पहले चरण में होने वाले चुनावी क्षेत्रों में दमखम दिखाएंगे। इस लिस्ट में बस्तर संभाग की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए गए हैं। इसमें बस्तर संभाग के कांकेर जिले की अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर सीट और कोंडागांव जिले की केशकाल सीट पर फिलहाल प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए गए हैं। जबकि संभाग की आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए है। वहीं पहले चरण में होने वाले दुर्ग संभाग की सभी आठ सीटों के लिए प्रत्याशी फाइनल हो चुके है।
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी
(BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के खिलाफ शमशुल आलम को पार्टी ने मैदान में उतार दिया है। यहां से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ कबीरधाम जिले की कवर्धा सीट से सुनील केसरवानी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कवर्धा सीट से भाजपा ने छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) के फायरब्रांड नेता और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि जोगी कांग्रेस ने प्रदेश के कद्दावर नेता और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के विरुद्ध बस्तर की कोंटा सीट से देवेन्द्र तेलाम को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि कोंटा विधानसभा सीट से बीजेपी ने सोयम मुका पर ताल ठोका है।

 

कांग्रेस, भाजपा, आप, बसपा और हमर राज पार्टी के बाद छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में उतरी जनता कांंग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी।
कांग्रेस, भाजपा, आप, बसपा और हमर राज पार्टी के बाद छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में उतरी जनता कांंग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी।

 

– देखिए अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट
दुर्ग संभाग के पहले चरण में होने वाले सभी आठ सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर दिए गए है। इसमें पंडरिया से रवि चन्द्रवंशी
, कवर्धा से सुनील केसरवानी, खैरागढ़ से लक्की कुंवर नेताम, डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती, डोंगरगांव से मुकेश साहू, राजनांदगांव से शमशुल आलम, खुज्जी से विनोद पुराम, मोहला–मानपुर से नागेश पुराम को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बस्तर की 12 में से आठ प्रत्याशियों को फाइनल कर दिया गया है। इसमें कोंडागांव से शंकर नेताम, नारायणपुर से बलिराम कचलाम, बस्तर से सोनसाय कश्यप, जगदलपुर से नवनीत चांद, चित्रकोट से भरत कश्यप, दंतेवाड़ा से बेला तेलाम, बीजापुर से रामधर जुर्री और कोंटा से देवेंद्र तेलाम को प्रत्याशी बनाया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: big Breaking : Durg, Raipur और Korba में IT और ED की रेड, यहां-यहां चल रही जांच
Next: कम बोनस के बावजूद सेल प्रबंधन का मास्टर स्ट्रोक, दोनों निलंबित श्रमिक नेता बहाल

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.