Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डीआइसी क्रिकेट टूर्नामेंट: CICA ने RGPV को 37 और IIT BHU ने जीईसी जबलपुर को 69 रनों से दी मात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डीआइसी क्रिकेट टूर्नामेंट: CICA ने RGPV को 37 और IIT BHU ने जीईसी जबलपुर को 69 रनों से दी मात

Azmat ali 22/01/2026 1 minute read
DIC Cricket Tournament CICA Beat RGPV by 37 Runs and IIT BHU Beat GEC Jabalpur by 69 Runs

आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे।

  • जीईसी जबलपुर ने अपने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 47 रन ही बना सकी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच अब खास होते जा रहे हैं। बुधवार को सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच एकतरफा रहे। सीआईसीए ने आरजीपीवी को 37 रन और आईआईटी बीएचयू की टीम ने जीईसी जबलपुर को 69 रनों से मात दी।

बुधवार शाम को पहला मैच सीआईसीए एवं आरजीपीवी की टीमों के मध्य खेला गया। सीआईसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में सीआईसीए की टीम ने 6 विकेट खोकर 80 रन बनाए। इसके जवाब में आरजीपीवी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10.5 ओवर में ही 43 रन बनाकर आलआउट हो गयी।

सीआईसीए के गेंदबाज कपिल नायडू ने अपने 3 ओवरों में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। इस प्रकार सीआईसीए की टीम ने 37 रनों से शानदार जीत दर्ज की। सीआईसीए के कपिल नायडू मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी पूर्व सीजीएम (प्रोजेक्ट) आरके श्रीवास्वत द्वारा कपिल नायडू को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर अलंकार भिवगड़े एवं विवेक सिंह चौहान थे।

दूसरा मैच आईआईटी बीएचयू एवं जीईसी जबलपुर की टीमों के मध्य खेला गया। आईआईटी बीएचयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में आईआईटी बीएचयू की टीम ने 5 विकेट खोकर 116 रन बनाए।

संदीप ने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 65 रन बनाए जिसमें 3 चौके एवं 4 आसमानी छक्के शामिल थे। जीईसी जबलपुर की ओर से रविकुमार ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 बहुमूल्य विकेट झटके।

इसके जवाब में जीईसी जबलपुर ने अपने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 47 रन ही बना सकी। इस प्रकार आईआईटी बीएचयू की टीम ने 69 रन से मैच जीता। आईआईटी बीएचयू के संदीप मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी पूर्व ओए जोनल प्रतिनिधि श्रवण शुक्ला द्वारा संदीप को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर श्रवण शुक्ला एवं संतोष कुमार सिंह थे।

इन मैचों के एम्पायर आनंद करालकर एवं जयप्रकाश आर्या, संदीप वर्मा, अमित हरपाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे एवं परितेश राव थे। कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में चोर गिरोह का आतंक, सेंट थॉमस कॉलेज से छात्रा की एक्टिवा चोरी, FIR
Next: EPS 95 Minimum Pension: भविष्य निधि आयुक्त, कलेक्टर के पास पहुंचे पेंशनभोगी, मोदी तक जाएगी चिट्ठी

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.