Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Minimum Pension: भविष्य निधि आयुक्त, कलेक्टर के पास पहुंचे पेंशनभोगी, मोदी तक जाएगी चिट्ठी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Minimum Pension: भविष्य निधि आयुक्त, कलेक्टर के पास पहुंचे पेंशनभोगी, मोदी तक जाएगी चिट्ठी

Azmat ali 22/01/2026 1 minute read
EPS 95 minimum Pension Pensioners Approach Provident Fund Commissioner Collector, Letter To Modi

संसद सत्र में अगर सरकार मांगों पर विचार नहीं करती तो दिल्ली जा कर आमरण अनशन करने की चेतावनी सरकार को दी गई।

  • राष्ट्रीय संघर्ष समिति ईपीएस 95 पेंशनर्स ने न्यूनतम पेंशन के आंदोलन को आगे बढ़ाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएस 95 पेंशन को लेकर आंदोलन जारी है। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं जिला कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित किया गया था।

केंद्रीय राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत, महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत और राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी के निर्देशानुसार मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के पूर्व सभी सदस्यों को कार्यालय के बाहर संबोधित करते हुए जीपी सिंह, महासचिव रायपुर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वित्त मंत्री, श्रम मंत्री और यहां तक प्रधानमंत्री द्वारा हमारी मुख्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया जाता रहा है।

हमारी मुख्य मांगें न्यूनतम पेंशन को एक हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपए महीना करना, आश्रित पेंशन सौ प्रतिशत करना, ईपीएस 95 पेंशनर्स को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करना इत्यादि सम्मिलित हैं। लेकिन अभी तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। हालांकि आश्वासन कई बार दिए जा चुके हैं।

केंद्रीय शासन को स्मरण कराने के लिए यह ज्ञापन केंद्रीय श्रम मंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित कर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को सौंपा गया,ताकि उनके द्वारा इसे आगे संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को प्रेषित किया जाए।

जीपी सिंह ने अपने वक्तव्य कहा कि आने वाले संसद सत्र में अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती तो दिल्ली जा कर आमरण अनशन भी किया जाएगा।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर को प्रधान मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल में जीपी सिंह-महासचिव के साथ नारायण भावसार, अध्यक्ष राज्य वन विकास सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, एस एस ठाकुर, उपाध्यक्ष, बीजे पटनायक, सुजय कुमार इत्यादि सम्मिलित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीआइसी क्रिकेट टूर्नामेंट: CICA ने RGPV को 37 और IIT BHU ने जीईसी जबलपुर को 69 रनों से दी मात
Next: BIG NEWS: मूल प्लान से छेड़छाड़ का आरोप, तालपुरी बी-ब्लॉक में बहुमंजिला परियोजना का विरोध तेज, रायपुर पहुंचे रहवासी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.