Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मचारियों के लिए होने जा रहा कुछ नया, DIC-ED ने भरा दम, पढ़िए 21 डिमांड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मचारियों के लिए होने जा रहा कुछ नया, DIC-ED ने भरा दम, पढ़िए 21 डिमांड

03/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
DIC-ED-said-Something-new-is-going-to-happen-for-BSP-employees-read-22-demands
  • यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कर्मचारियों के लिए सामूहिक मेडिक्लेम स्कीम लाने  एवं सुरक्षा कमेटियों की बैठक नियमित रूप से उच्च प्रबंधन के साथ कराने की बात कही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। साल के शुरुआत में बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता  के नेतृत्व में बोरिया गेट पर कर्मचारियों के बीच Pamphlet वितरण किया गया। कर्मचारियों के साथ नए साल के बधाई संदेश का आदान-प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनते ही दो दर्जन भाजपा नेताओं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा वापस

बोरिया गेट पर सैकड़ों कर्मचारियों ने स्वत: गाड़ी रोक कर बीएसपी वर्कर्स यूनियन द्वारा बांटे जा रहे Pamphlet को लिया। और कहा भिलाई स्टील प्लांट में बीएसपी वर्कर्स यूनियन है, जो हमेशा कर्मचारियों के हित की बात करती है और उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखती है।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पहले बच्चे पर 5000 और दूसरी संतान बेटी होने पर मिलेंगे 6000 रुपए

कर्मचारियों ने यूनियन से आग्रह पूर्वक कहा कि उनकी मूलभूत समस्याओं के तरफ प्रबंधन उदासीन है। इस दिशा में प्रयास करने की बहुत जरूरत है। आवास समस्या, अस्पताल  समस्या तथा कर्मचारियों का पे पॉकेट किस तरह से बढ़ाया जाए। यह प्रबंधन को सोचना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Township: सेक्टर 10 Zonal Market में कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन

डायरेक्टर इंचार्ज और ईडी से भी मुलाकात

यूनियन की टीम ने सौजन्य मुलाकात के दौरान डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) अनिर्बान दासगुप्ता, ईडी (वर्क्स) अंजनी कुमार, ईडी (पीएण्डए) पवन कुमार  से चर्चा किया। और कर्मचारियों की भावनाओं से प्रबंधन को अवगत कराया। डायरेक्टर इंचार्ज, ईडी वर्क्स, ईडी पीएण्डए ने बताया कि  कर्मचारियों के बारे में प्रबंधन बहुत कुछ करने जा रहा है। बहुत सारी योजनाएं कर्मचारी हित में देखने को मिलेंगी।

ये खबर भी पढ़ें :  Railway News: 8 ट्रेनों का बदला रूट, दुर्ग-हटिया और टाटानगर-इतवारी से जुड़ी ये खबर पढ़िए

चिकित्सा आवास एवं कर्मचारियों (medical accommodation and staff) के पे पॉकेट तथा सुरक्षा के बारे में प्रबंधन गंभीर है। इस दिशा में काम चल रहा है जल्द ही कर्मचारी इन सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कर्मचारियों के लिए सामूहिक मेडिक्लेम स्कीम लाने  एवं सुरक्षा कमेटियों की बैठक नियमित रूप से उच्च प्रबंधन के साथ कराने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें :  E0 Exam Big News: 25 नंबर का प्लांट-यूनिट Specific Segment हटा

बीएसपी वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों से जुड़ी 21 मांगों के साथ पर्चा बांटा

1.कर्मचारियों को जनवरी 2017 से मार्च 2020 तक का फिटमेंट एरियर दिया जाए।
2.58 महीने का वेरिएबल पर्क्स का एरियर दिया जाए।
3. अधिकारियों की तर्ज पर 15% एमजीबी एवं 35% पर्क्स दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC ने तीसरी तिमाही में मचाया धमाल, प्रोडक्शन में 24% और बिक्री में 26% की छलांग

4. वार्षिक एक्स ग्रेशिया के लिए नया फार्मूला बनाया जाए, जिससे कर्मचारियों को अधिक से अधिक राशि मिल सके।
5. दूसरे पब्लिक सेक्टर की तरह रात्रि पाली भत्ता 300 किया जाए।
6. हाउस रेंट अलाउंस नए बेसिक के आधार पर दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  नेक्सॉन के बाद TATA की इस कार की बंपर सेलिंग, इसलिए मीडिल क्लास की पहली पसंद

7. प्रबंधन सभी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मासिक सुरक्षा बैठक अनिवार्य रूप से करे।
8.आवास एवं वाहन ऋण पुन: प्रारंभ किया जाए।
9. त्योहार अग्रिम की राशि 25 000 किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  नेक्सॉन के बाद TATA की इस कार की बंपर सेलिंग, इसलिए मीडिल क्लास की पहली पसंद

10. कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाएं प्रबंधन पहले पूरा करे, उसके बाद बायोमेट्रिक, आरएफआईडी लगाने की प्रक्रिया चालू करे।
11.650 स्क्वायर फीट के सभी आवास इकाइयों को बीएसपी कर्मचारियों को लाइसेंस पर देना अति शीघ्र चालू किया जाए।
12. संयंत्र के अंदर सर्व सुविधा युक्त कैंटीन चालू की जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  Rourkela Steel Plant के खदान ने उड़ाया कामयाबी में गर्दा, SAIL चेयरमैन ने की तारीफ

13. प्लांट के अंदर महिला तथा पुरुष कर्मचारियों के लिए नए टॉयलेट  एवं सर्व सुविधा युक्त रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए।
14. सभी इस्पात क्लबों की बुकिंग ऑनलाइन  की जाए।
15. सेक्टर 9 हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को अति शीघ्र दूर किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  BHEL दिवस 2024: नए साल के पहले दिन 18 मंजिल के नवनिर्मित भेल सदन का खुला द्वार

16. युवा एसीटी, ओसीटी कर्मचारियों को उनकी डिग्री अनुसार सम्मानजनक पदनाम दिया जाए।
17. टाउनशिप को कब्जाधारियों से मुक्त कराया जाए।
18. भिलाई इस्पात संयंत्र में हो रही चोरी पर अंकुश लगाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  Exclusive News: EPS 95 Higher Pension 73 हजार 225 रुपए, EPFO ने चौकाया

19. सेक्टर 9 हॉस्पिटल (Sector 9 Hospital) के वाहन स्टैंड को बीएसपी कर्मचारियों के लिए फ्री किया जाए।
20. भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी नियमित कर्मचारियों को मोबाइल सेट के साथ सिम प्रदान किया जाए।
21. बीएसपी कर्मचारियों का दुर्घटना जीवन बीमा 50 लाख रुपए का प्रबंधन की ओर से कराया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  HSCL पर मजदूरों का करोड़ों रुपए बकाया, EPF का पैसा नहीं हो रहा जमा, BSP पर दबाव

यूनियन के इन पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा

पंपलेट वितरण में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव डीलेश्वर राव, उपाध्यक्ष अमित बर्मन, बी जोगराव, सहायक महासचिव राजकुमार सिंह, आरके देशमुख, विमल कांत पांडे, सचिव मनोज डड़सेना, डीआर सोनवानी, राहुल राय आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC Steel Limited: घरेलू बाजार में एचआर कॉइल्स का बजेगा डंका, 2024 की ये प्लानिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP DIC-ED पहुंचे एक-एक विभाग, सबको बोले-Happy New Year, सेफ्टी पर फोकस
Next: सड़क हादसे में Bokaro Steel Plant के कर्मचारी की कार पेड़ से टकराई, सदर अस्पताल से ले आए BGH

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.