Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप की सड़क पर जान हथेली पर लेकर चलिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप की सड़क पर जान हथेली पर लेकर चलिए

04/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Dilapidated-road-of-Bhilai-township-fear-of-accidents
  • सड़कों पर गड्‌ढे और भारी वाहनों की आवाजाही ने बढ़ाई मुसीबत। हादसों को लेकर डर में बीएसपी कर्मिक व उनका परिवार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पंथी चौक से लेकर नेहरू नगर फ्लाईओवर तक बेहद खतरनाक सड़क हो चुकी है। इस सड़क के चौड़ीकरण का दावा बीएसपी प्रबंधन ने भी किया और भिलाई नगर निगम ने भी…। एक बार काम चालू कर बंद कर दिया, फिर दोबारा चालू नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: भारतीयों के लिए अमेरिका, कनाडा, गल्फ, यूरोप में नौकरी और रोजगार का बेहतर मौका, लेकिन ये गलती मत कीजिएगा

टाउनशिप से पटरी पार जाने के लिए पावर हाउस फ्लाईओवर से लेकर नेहरू नगर फ्लाईओवर के बीच कहीं से भी पटरी पार करने के लिए भारी वाहनों के लिए कोई भी रास्ता नहीं है। अगर भारी वाहनों को हाईवे पर जाना है तो उनके लिए कहीं से भी सही रास्ता नहीं है। अगर थोड़ी बहुत गुंजाइश है तो वह नेहरूनगर फ्लाई ओवर।

ये खबर भी पढ़ें: Independence Day 2023: Attari-Wagah बॉर्डर, Longewala Border और Sabarmati Ashram में मनाएं भारत की आज़ादी का जश्न, आमने-सामने BSF-पाकिस्तानी रेंजर्स

देखा जाए तो पंथी चौक से नेहरू नगर फ्लाईओवर तक इस बीच में घनी आबादी और इस सड़क में सेक्टर 10 में कई सारे कोचिंग सेंटर, सेक्टर 10 हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 सेकेंडरी स्कूल, भिलाई नायर समाज स्कूल यह सभी संस्थान इसी सड़क के आजू-बाजू हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी ने दनादन तोड़े पिछले रिकॉर्ड, जानिए किस विभाग ने उड़ाया गर्दा

जहां बच्चों की आवाजाही बहुत ज्यादा रहती है और इनके बीच से स्कूली बस और भारी वाहन हाईवा, ट्रकों की लगातार आवाजाही हो रही है। जबकि एमडी बंगला के सामने सुबह से लेकर रात तक दुर्ग शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंधित है और दिन भर भारी वाहन तालपुरी ए ब्लॉक के सामने पार्क किए हुए रहते हैं और वह देर रात दुर्ग शहर में एंट्री दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant और खदान के विजिलेंस अफसरों का तबादला, हैप्पी स्ट्रीट पर लूट का शिकार होने वाले सीएंडआइटी के DGM अब विजिलेंस में

लेकिन धड़ल्ले से भिलाई शहर और घनी आबादी के बीच से कई शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग सेंटर‌ के बच्चे, बीएसपी इम्प्लाइ एवं उनके परिवार जिन सड़कों का उपयोग करते हैं, उन पर भारी वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2023: भिलाई में आजादी के 76वें जश्न पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तैयारी शुरू

इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, बीएसपी प्रबंधन तीनों को उचित प्रबंधन करने की आवश्यकता है। इसी तरह बोरिया समीप खेल विभाग के सामने बीच सड़क पर गड्‌ढे हो गए हैं। इसकी गिट्‌टी सड़क पर बिखरी हुई है, जिससे किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है। वहीं, इंटक दफ्तर के सामने चौक पर ही गड्‌ढे मुंह चिढ़ा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Job News: 5500 पदों के लिए 10 अगस्त को भिलाई में रोजगार मेला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Mahila Samaj: भिलाई महिला समाज का 66वां स्थापना दिवस 4 अगस्त को, आप भी आइए
Next: ब्रेस्ट फीडिंग पर लगी क्लास, ये हो गए पास

Related Stories

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.