Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP बायोमेट्रिक पर खुलासा: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का आरोप-कांग्रेस सरकार रहते बनी थी सहमति
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

BSP बायोमेट्रिक पर खुलासा: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का आरोप-कांग्रेस सरकार रहते बनी थी सहमति

11/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Disclosure-on-BSP-biometric-Bhilai-Steel-Plant-employees-allegation-consent-was-made-during-Congress-government
  • कर्मियों के वेतन समझौते पर सहमति 25 जनवरी 2014 को दिल्ली में बनी थी, जिसे जुलाई 2014 में अमली जामा पहनाया गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisagrh Assembly election) की सरगर्मी के बीच इंटक के चुनाव मतदान में उतरने साथ ही अब विरोधी उनके पुराने समझौता को सार्वजनिक कर आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। इस संदर्भ में बायोमेट्रिक पर बड़ा खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : देवेंद्र यादव बोले-KG से PG तक एजुकेशन होगा फ्री, Bhilai का हर स्कूल होगा स्वामी आत्मानंद

भाजपा से जुड़े भिलाई स्टील प्लांट के श्रमिक नेताओं ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी की सुविधाओं पर कटौती के साथ-साथ अनुशासन की नकेल कसने का पूरा इंतजाम प्रबंधन परस्त यूनियनों ने कांग्रेस के सरकार रहते रहते जनवरी 2014 में कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग, राउरकेला, रांची,पटना, गया के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 15 को

यह सर्वविदित है कि कर्मियों के वेतन समझौते पर सहमति 25 जनवरी 2014 को दिल्ली में बनी थी, जिसे जुलाई 2014 में अमली जामा पहनाया गया था, उस समझौते में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अनुशासन के मद्देनजर बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : एससी-एसटी संसदीय समिति की बैठक में हो गया बड़ा काम, भिलाई का भी नाम

भिलाई के कर्मचारियों का कहना है कि इस पर कांग्रेस और उनके समर्थन वाली लाल झंडा यूनियन ने सहमति दी थी, जिसकी तस्दीक समझौते के मसौदे को देखकर की जा सकती है। यह एक सार्वजनिक डॉक्यूमेंट है और बीएसपी के हर कंप्यूटर पर उपलब्ध है। जहां एक तरफ यह यूनियन प्रबंधन के साथ मिलकर कर्मचारियों के विरुद्ध षड्यंत्र करती है।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: Bokaro Steel Plant के कर्मियों के लिए अब ऑनलाइन टूर मैनेजमेंट सिस्टम

कर्मियों को डरा कर उनको भयभीत करने का आरोप

वहीं, सड़क पर इसी समझौते के विरोध का दिखावा करती है खुद की करनी को सरकार पर  थोपना उनकी पुरानी आदत रही है। यह कांग्रेसी मानसिकता की यूनियन और उनके सहयोगी कर्मियों को डरा कर उनको भयभीत करके आज तक अपना उल्लू सीधा करते आए हैं, जबकि वास्तविकता में आज तक जितने भी कर्मियों को पहुंचने वाले नुकसानदायक समझौते हुए हैं, सब के सब कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Lease Deed:  Bhilai टाउनशिप में ट्रांसफर और लीज की शेष राशि भुगतान केस की लीज डीड रजिस्ट्री शुरू

यही, नहीं इंटक के मान्यता कल के दौरान बायोमेट्रिक के सिवाय प्रवेश द्वार को ही एक तय समय सीमा पर बंद करने और खोलने का कार्य प्रबंधन द्वारा किया गया था, जिसे कर्मचारियों ने अपनी ताकत के बल पर वापस लेने से मजबूर किया।

आंदोलन से भी बनी रही दूरी 

इस आंदोलन में भी कांग्रेसी मानसिकता वाले लोग दूर बैठकर तमाशा ही देख रहे थे। आज जब उनकी परत दर परत खुल रही है और सत्ता हाथ से जाती दिख रही है, तब यह अपने पापों को दूसरे के माथे मढ़कर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी ने कहा-75 पार कहने वाले CM भूपेश बघेल ने पार कर दिए 508 करोड़

किंतु आज के कर्मचारी अब इतना जागरुक हो चुके हैं कि वह कही बातों पर नहीं, बल्कि कागज देख कर इसकी सत्यता जानते हैं। वहीं, यह यूनियन जनसूचना के अधिकार के तहत मीटिंग की जानकारी तक नही देती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : देवेंद्र यादव बोले-पहले जनता विधायक के घर जाती थी, अब विधायक जनता के घर जाता है, इंटक नेताओं का मिला साथ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस
Next: भरी दिवाली अंधेरे में डूबा VVIP विधानसभा क्षेत्र

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.