Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर अस्पताल के डाक्टरों का जलवा, जीते कई अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर अस्पताल के डाक्टरों का जलवा, जीते कई अवॉर्ड

Azmat ali 17/02/2026 1 minute read
Doctors of IISCO Steel Plant Burnpur Hospital Won Many Awards

मेडी-क्विज़ में डॉ. जितेंद्र पांडेय व डॉ. रोहित रॉय चौधरी तथा ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी पेपर में डॉ. गौरव देवघरिया ने स्वर्ण पदक जीता।

  • टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट में डॉ. सौमिक साहू ने रजत पदक प्राप्त किया। डॉ. जितेंद्र पांडेय ने लॉन्ग पीजी पेपर में भी कांस्य पदक पाया।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को इस्पात संयंत्र के बर्नपुर अस्पताल की टीम ने ऑल इंडिया स्टील मेडिकल ऑफिसर’ कॉफ्रेंस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित किए और संगठन का नाम गौरवान्वित किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर के इस कांफ्रेंस का 45वाँ संस्करण 12 फ़रवरी से 15 फ़रवरी तक दुर्गापुर स्टील प्लांट अस्पताल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे पूरे देश के विभिन्न इस्पात संयंत्र के अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की टीम ने ज्ञान, शोध क्षमता एवं पेशेवर दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बर्नपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने कई उपलब्धियाँ हासिल की। एक और जहां मेडी-क्विज़ में डॉ. जितेंद्र पांडेय व डॉ. रोहित रॉय चौधरी तथा ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी पेपर में डॉ. गौरव देवघरिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया तो दूसरी ओर टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट में डॉ. सौमिक साहू ने रजत पदक प्राप्त किया। डॉ. जितेंद्र पांडेय ने लॉन्ग पीजी पेपर में भी कांस्य पदक पाया।

ये उपलब्धियाँ चिकित्सा ज्ञान, शोध उत्कृष्टता, गुणवत्ता प्रबंधन तथा पेशेवर प्रतिबद्धता के उच्चतम मानकों को प्रतिबिंबित करती हैं। बर्नपुर अस्पताल की इस सफलता ने न केवल अस्पताल बल्कि सेल-आइ एस पी की प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ किया है।

संचार प्रमुख भास्कर कुमार ने बताया कि सेल-आइएसपी प्रबंधन ने पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है और उनके समर्पण, उत्कृष्टता एवं संस्थान के गौरव को बढ़ाने में निभाई गई भूमिका की सराहना की है।

यह सफलता संगठन की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, व्यावसायिक दक्षता तथा निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है।

पूरी टीम को भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने और और अधिक सम्मान अर्जित करने हेतु शुभकामनाएँ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP NEWS: बिजली बिल जमा न करने वाले दुकानदारों पर एक्शन, कट रहा कनेक्शन
Next: SAIL BSP प्रबंधन को CITU ने झकझोरा, कहा-कर्मचारियों को दें फेस्टिवल एडवांस ₹50,000

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.