Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति: सम्मान समारोह में जुटीं 40 से अधिक सामाजिक संस्थाएं, पहुंचे ये दिग्गज
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति: सम्मान समारोह में जुटीं 40 से अधिक सामाजिक संस्थाएं, पहुंचे ये दिग्गज

Azmat ali 08/09/2026 1 minute read
Dr Ambedkar Statue Management Committee Over 40 social organizations gathered at the felicitation ceremony

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति: महादेव कावरे, केएन कांडे और अशोक धावले का किया गया सम्मान; सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी।

  • आयोजन में सामाजिक एकजुटता और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विभिन्न संगठनों की भागीदारी रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति के तत्वावधान में 40 से अधिक सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महादेव कावरे (IAS), केएन कांडे (MD, अपेक्स बैंक) और वरिष्ठ समाजसेवी अशोक धावले का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप वासनीकर (कमिश्नर, छत्तीसगढ़ राज्य जांच आयोग), राजेश वंजारी (सचिव, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी), अर्चना कांडे, एल. उमाकांत (पूर्व महाप्रबंधक), पी.पी. वर्मा और MIC सदस्य चंद्रशेखर गवई सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुनील रामटेके ने की।

इस अवसर पर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र की 40 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। आयोजन में सामाजिक एकजुटता और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विभिन्न संगठनों की भागीदारी रही।

कई सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रमुख रूप से बी.आर. कठाने (दुर्ग), महेश साखरे (शांति नगर), बौद्ध कल्याण समिति के नेकराम रामटेके, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष दशरथ अहिरवार, समता सुरक्षा सेना के अध्यक्ष अनील चौधरी और अनील जोग ने सहभागिता की।

इसके अलावा योगेश सहारे, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के जीवन सूर्यवंशी, निर्मला सहारे, निर्मला गजभिए, बुद्ध विहार उरला के बबलू चौरे, बॉम्बे आवास के गौतम डोंगरे और नरेंद्र शेन्डे भी उपस्थित रहे।

समता सैनिक दल की ओर से आनंद रामटेके, पिंकी उइके, अंकिता देवांगन और निशा मेश्राम शामिल हुईं। वहीं भिलाई-3 बुद्ध विहार के शेखर पाटील, खुर्सीपार बुद्ध विहार की गीता बोरकर, अंबेडकर नगर बुद्ध विहार के गोपीचंद खोबरागड़े और नलिनी चौहान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

हुडको बुद्ध विहार से शैलेन्द्र भगत, राजकुमार रामटेके और राजन पाटिल, मदर टेरेसा नगर से सुभाष चौहान, छावनी हथखोज से रोशन वासे, कैम्प-1 बुद्ध विहार से अनीता मेश्राम और सुगत वंदना संघ के अध्यक्ष विजय डहाटे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। दुर्ग से प्रतीक ऊके और दीक्षित ऊके सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सुभाष मेश्राम ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन सुभाष मेश्राम ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौतम खोबरागड़े ने किया। आयोजकों ने समारोह में शामिल सभी सामाजिक संस्थाओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. संजीवा रेड्डी ने-डायरेक्टर पर्सनल से कहा-केंद्रीय न्यूनतम वेतन संग जारी रखें एडब्ल्यूए, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Next: Bhilai Township: नाले के चेंबर में मिली मासूम की लाश, किस मां की कोख से जन्मा था…

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.